
सीरियल ‘अनुपमा’ में सबकी प्यारी ‘अनुपमा’ और अनुज कपाड़िया की सगाई में माहौल बिगड़ता नजर आ रहा है। एक तरफ शो में हाई वोल्टेज ड्रामा ऑन है। वहीं जूसरी तरफ़ वनराज ने किसी भी कीमत पर ये शादी ना होने की देने की कसम खाई है।
शो में बापूजी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, और वनराज ने हमेशा की तरह इस बार भी सारा ठिकरा अनुपमा पर फोड़ दिया। बाबूजी की सेहत बिगड़ने के बाद वनराज ने साफ-साफ कह दिया है कि अनुपमा की शादी से जुड़ी कोई भी रस्म शाह हाउस ने नहीं होगी। इस बात पर बाबूजी और वनराज के बीच बहस छिड़ गई है।
वही दूसरी ओर पूरा शाह परिवार अनुपमा और अनुज कपाड़िया की सगाई की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच रुपाली गांगुली ने अनुपमा की सगाई की पहली झलक अपने फैंस के साथ की है।
बता दें कि रुपाली और गौरव अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं, ऐसे में अनुपमा ने अपनी और गौरव खन्ना की एक फोटो को शेयर किया है। जिसमें रुपाली ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी सगाई में आना जरूर….।’
इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, साथ ही रुपाली और गौरव खन्ना की जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो की पारिवारिक कहानी ने दर्शकों के दिल में खासी जगह बना ली है। और शो अच्छी खासी टीआरपी अपने नाम कर रहा है।