
राहुल गांधी नेपाल में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद भारत लौटने के बाद, चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले तीन दिन से अपने चर्चित नेपाल दौरे पर थे, वह एक शादी फंक्शन में शामिल होने काठमांडू गए थे।

विपक्ष ने जमकर साधा निशाना
इस कार्यक्रम के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने जमकर उन पर निशाना साधा।
6 और 7 मई को राहुल गांधी का तेलंगाना दौरा
हालंकि अब राहुल गांधी नेपाल से लौट आये हैं, तो कई चुनावी राज्यों के दौरे पर जाने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी 6 और 7 मई को तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, जहां वो उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात करेंगे।इसके बाद 10 मई को राहुल गांधी गुजरात दौरे पर जाएंगे। जहां आदिवासी अधिकार कैंपेन की शुरूआत करेंगे।
राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में ये नेता होगें शामिल
जिसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की ओर से राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में भी हिस्सा लेंगे। 13,14 और 15 मई को आयोजित किए जाने वाले इस चिंतन शिविर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर बनाई जायेगी रणनीति
इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों और सभी राज्यों से 400 सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है, जिसमें कांग्रेस गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही अगले साल होने वाले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया जायेगा।
इस तरह तैयार की गई है रणनीति
शिविर के बाद राहुल गांधी अन्य कई राज्यों का कर सकते हैं जिसमें कांग्रेस शासित राज्य झारखंड भी शामिल है। दरअसल झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं और जल्द ही राहुल गांधी दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इससे पहले झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली आकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी लेकिन इस बार राहुल गांधी के प्रदेश दौरे की तैयारी की जा रही है।