
टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंती 2 शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में टाइगर ने जबरदस्त एक्शन सीन्स दिये हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान हीरोपंती का डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ बोला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। वही अब उन्होंने अपने इस डायलॉग पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि, उन्हें नहीं पता है कि लोग इस डायलॉग पर क्यों इतना फेमस करने में लगे हुए हैं, बता दें कि इस डायलॉग को टाइगर ने हीरोपंती 2 के प्रमोशन के दौरान बोला था।
एक्शन से भरपूर है फिल्म हीरोपंती 2
फिल्म हीरोपंती 2 एक्शन और रोमांस से भरपूर है, फिल्म में टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस तारा सुतारिया लीड रोल प्ले कर रहे हैं। टाइगर और तारा सुतारिया के अलावा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य वीलेन का किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो कि फिल्म में साइब क्राइम की दुनिया का मास्टर माइंड होता है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। टाइगर ने अपने रोल को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
साल 2022 में होंगी टाइगर श्रॉफ की ये फिल्में
वहीं बात की जाये टाइगर के वर्कफ्रंट की तो, वो गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो कृति सेनन के साथ मुख्य किरदार में नजर आएँगे। वही विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।