
इन दिनों बॉलीवुड़ में बायोपिक की बारिश होती नजर आ रही है, जी हां अनुष्का की आने वाली फिल्म ‘झूलन’ से लेकर तापसी पन्नू की ‘शाब्बाश मिठू’। कई फिल्मे है जो किसी न किसी की बायोपिक है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री में बायोपिक बनाने पर ज़ोर देखा जा सकता है। बता दें कि आर माधवन की Rocketry: The Nambi Effect हो या फिर तेलुगु एक्टर अदीवि शेष की फिल्म ‘मेजर’। ये सभी बायोपिक हैं।
आपको बता दें कि अदीवि शेष फिल्म ‘मेजर’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। यह इस फिल्म में वो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही अदीवि शेष के साथ अदीवि लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इससे पहले अदीवि शेष को फिल्म बाहुबली में देखा जा चुका है।
अदीवि शेष की ये फिल्म ‘मेजर’ मच अवेटेड फिल्म है जिसका इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा है। ये फिल्म 26 /11 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलो में संदीप उन्नीकृष्णनन के साहसी जज़्बे को दर्शाएगी।

खबरों के मुताबिक अदीवि शेष और डायरेक्टर शशि किरण टिक्का दिल्ली में डिफेन्स मिनिस्टर राजनाथ सिंह से मुलाकात की, जहां पर टीम ने फिल्म के ट्रेलर को डिफेन्स मिनिस्ट्री में दिखाया। डिफेन्स मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने फिल्म का स्लोगन रिवील भी किया। फिल्म का ये स्लोगन वाइट कैनवास पर बने तिरंगे के रंगो से सजे अक्षरों में लिखा था ‘जान दूंगा देश नहीं’। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है, और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।