LPG गैस की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी, मंहगाई से हुआ आम आदमी का हाल बेहाल

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आ गया है, जिसकी वजह से आम आदमी की परेशानी एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने आज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी हुई कीमतों को फौरन वापस लिया जाये, और लोगों को राहत देने की मांग की । कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी के साथ अन्याय कर रही है और उसे सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम को साल 2014 के स्तर पर लाना चाहिए।

दिल्ली में इसकी कीमत 1000 रुपए से महज 50 पैसे कम रह गई है
वहीं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ ने भी पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं और दिल्ली में इसकी कीमत 1000 रुपए से महज 50 पैसे कम रह गई है। उनका कहना था कि अब ‘सिलेंडर को सरेंडर’ करने का वक्त आ गया है क्योंकि आम आदमी की पहुंच से इसकी कीमतें बाहर हो गई है।

रसोई गैस के दामों में फौरन किया जाये बदलाव
एलपीजी की दर मई 2014 में 414 रुपये, आज- 999.50 रुपए, बढ़ोतरी की गई है। कांग्रेस  के सुरजेवाला ने कहा, हमारी मांग है की सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को साल 2014 के स्तर पर लाया जाए। सुरजेवाला ने कहा साल 2012-13 में कांग्रेस सरकार में एलपीजी सब्सिडी 39,558 करोड़ रुपए थी। 2013-14 में कांग्रेस सरकार ने 46,458 करोड़ रुपये गैस सब्सिडी दी, जिसे मोदी सरकार ने 2015-16 में 18 करोड़ रुपये और 2016-17 से जीरो कर दिया। आज सुबह एलपीजी के दाम में 50 रुपये बढ़ गए। बता दें कि, इससे पहले 22 मार्च को भी 50 रुपए बढ़ाए थे। इसके अलावा 45 दिन में एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपए हो गयी। कमर्शियल सिलिंडर के दाम भी 60 दिन में 457.50 रुपए बढ़ गए।