
Somvati Amavasya 2022: इस बार 30 मई को शनि जयंती मनाई जायेगी, वैसे तो शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। इस बार सोमवार के दिन ही सोमवती अमावस्या पड़ने वाली है। इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है, इस व्रत को सुहागिन रखती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनि जंयती के दिन आपको किन उपायों को करना चाहिये ताकि आप पर भी शनिदेव की कृपा बनी रहे।
शनि जंयती के दिन करें ये उपाय जीवन में बनी रहेगी खुशहाली:
1.शनि जयंती के दिन काले रंग के कपड़े दान करें, साथ में काले तिल, छाता, स्टील के बर्तन, जूते, चप्पल आदि भी आपको इस दिन दान करना चाहिये।
2.इसके अलावा आपको शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिये। अगर आप ऐसा करते हैं तो जीवन में उन्नति के मार्ग खुलने लगते हैं।
3.शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिये।
4. शनि जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद और सूर्य को जल चढ़ाये, जल में गुड़ और चावल जरूर डालें।
5.सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से जीवन में परेशानी दूर होती है।
6. शनि जयंती के दिन गरीबों को खाना जरूर खिलाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।