
Weight Loss in Hindi:गलत लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण अक्सर लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। जिसकी वजह से कई बिमारियों के शिकार हो जाते हैं। मोटापे को कम करने के लिए लोग नियमित रूप से एक्साइज और खानपान की आदतों में बदलाव करके कम किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको पास एक्सरसाइज के लिए समय नहीं हैं तो सुबह खाली पेट ड्रिंक का सेवन करके आप मोटापे की समस्या को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको एक ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आपको मोटापे में राहत मिल सकती है।
सामग्री
जीरा – 2 छोटे चम्मच
सौंफ – 2 छोटे चम्मच
अजवाइन – 2 छोटे चम्मच
दालचीनी – 2 टुकड़े
इस तरीके से बनायें ड्रिंक
आपको बता दें कि ये ड्रिंक न केवल गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर किया जा सकती है, इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अगर आप जंक फूड, पेक्ट्ड फूड और ऑयली चीजों का सेवन नहीं करते हैं तो जल्दी फायदा हो सकता है। तो चलिये जान लेते हैं कि इस ड्रिंक को कैसे बनाना है।
सबसे पहले आप जीरा, सौंफ, दालचीनी और अजवाइन को हल्का सा भून लें, इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरी में निकाल कर ठंडा कर लें और उसके बाद मिक्सी में पीस लें। जब मिश्रण बारीक पीस जाए तो एक एयरटाइट डिब्बे में निकाल कर रख लें। अब सुबह उठकर खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ पियें। अगर आप ऐसा करते हैं तो मोटापे की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही अपने खान पान का भी ध्यान रखें, तली भूनी चीजों से दूरी बनायें और घर का साफ सुथरा खाना खाने की कोशिश करें।