भूल भुलैया 2 के रिलीज होते ही कार्तिक आर्यन ने लिया बप्पा का आर्शीवाद, पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

kartik aryan
kartik aryan

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी दौरान कार्तिक आर्यन अपनी मूवी की कामयाबी के लिए सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचे।  बता दें कि कार्तिक आर्यन ने सिद्धि विनायक मंदिर दर्शन की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।  

फोटोज में कार्तिक आर्यन दोनों हाथ जोड़ गणेश जी को नतमस्तक करते हुए दिखाई दे रहे है। फोटोज को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ”वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥”

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं।  मूवी में इन दोनों स्टार्स के अलावा अभिनेत्री तब्बू भी हैं। वहीं अगर बॉक्स ऑफिस की बात की जाये तो कंगना रनौत की धाकड़ और  कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2  आमने सामने हैं।

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी वायरल हुए जी हां एक इंटरव्यू में जब कार्तिक से रिलेशनशिप के बारें में पूछा गया तो तब उन्होंने कहा- ‘नहीं, सबकुछ प्रमोशनल नहीं था। हम भी इंसान हैं। हर चीज प्रमोशनल नहीं होती है। मैं इस टॉपिक पर बस इतना ही कहना चाहूंगा।’ कार्तिक का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।