सोमवार को इन उपायों से करें, भगवान शिव को प्रसन्न, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Somwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है।  भोलेनाथ की पूजा से आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। चलिये जान लेते हैं कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिये आपको किन- किन उपायों को करना चाहिये. ताकि आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे।

Sawan Ke Somvaar

शास्त्रों के मुताबिक सोमवार के दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी औ दूध आदि का दान करना शुभ माना जाता है।  मान्यता है कि सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं।

सोमवार के दिन चंदन का टीका लगाएं और सफेद वस्त्र पहनें, ध्यान रखें चंद्र दोष को कम करने के लिए पीले रंग के चंदन का टीका लगाना लाभकारी होता है।

सोमवार की शाम को काले तिल व कच्चे चावल को मिलाकर दान करते हैं तो  इससे पितृदोष का प्रभाव कम होता है।

Som Pradosh Vrat 2022

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन उनके समक्ष चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र या आंकड़े के फूल चढ़ाने चाहिए।

अगर आप नियमानुसार सोमवार को पूजा करते हैं तो, भगवान शिव को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बना भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली का वास होता है।