हर रोज खाते हैं पोहा, तो हो सकते हैं ये हेल्थ इश्यूज

नाश्ते में पोहे खाना हर किसी को पसंद है,  दरअसल पोहा झटपट बनने वाला नाश्ते का अच्छा विकल्प माना जाता है। हर प्रदेश में पोहा बनाने का अपना एक अलग तरीका देखा जा सकता है। पोहा कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और खाने में भी टेस्टी होता ही है। वेट लॉस करने वाले लोगों को नाश्ते में पोहा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ही कम पाई जाती है। लेकिन क्या आप इसके नुकसान के बारे में भी जानते हैं?  अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

डायबिटीज के मरीजों को पोहा खाने से बचना चाहिये
डॉक्टरों के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को चावल खाने से मना किया जाता है। क्योंकि चावल खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। पोहा को भी धान से बनाया जाता है।  चावल को एक प्रोसेस अपनाकर पोहे का आकार दिया जाता है। इस वजह से जिन लोगों को डायबिटीज है या शुगर लेवल बढ़ने का खतरा है उन्हें प्रतिदिन पोहा न खाने की सलाह दी जाती है।

पोहा बढ़ा सकता है एसिडिटी
नाश्ते में पोहा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है। लेकिन अगर आप पोहे का ज्यादा सेवन करते हैं तो यह पेट में एसिडिटी, ऐंठन, पेट में जलन जैसी प्रॉब्लम दे सकता है।

वजन कम करते समय ध्यान रखें ये बातें
अगर आप वेट लॉस के लिये पोहे का सेवन कर रहे हैं तो पोहा एक अच्छा नाश्ता हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहे में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर का वजन कम करने की बजाय बढ़ा सकता है। जी हाँ और अब तक कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, स्ट्रोक और कोलेस्ट्रॉल जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। इसी के साथ पोहे को बनाने में मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है। जी दरअसल मूंगफली का ज्यादा सेवन करने से मोटापा और शरीर को वजन दोनों बढ़ सकता है।

पोहा खाते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपको पोहा बहुत ज्यादा पसंद हैं तो आप इसे सप्ताह में दो बार ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। नाश्ते में पोहा खाते समय ध्यान रहे कि आप एक कटोरी से ज्यादा न खायें।