अलकायदा ने दी भारत में आत्मघाती हमले की धमकी जी हां, आतंकी संगठन ने साफ- साफ हमले की धमकी देते हुए कहा कि हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों को उड़ा सकें जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। उन्हें कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा, कोई शांति और सुरक्षा उन्हें नहीं बचाएगी।
नवीन कुमार जिंदल को हटाया गया
साथ ही पार्टी ने नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निकाला दिया था। बता दें कि नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड थे। ये मामला तब शुरू हुआ था जब 27 मई को नूपुर शर्मा ने एक निजी चैनल के डिबेट में हिस्सा लिया था। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद पर चर्चा की जा रही थी। इस बयान के बाद देशभर में तरह तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं, विपक्ष भी बीजेपी को टारगेट करते नजर आ रहा है।
दिल्ली-मुंबई-यूपी और गुजरात होंगे निशाने पर
गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमने करने के लिए तैयार है। साथ ही उसने कहा कि जल्द ही बीजेपी का खात्मा होगा।