फैंस को पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी सालमान और शाहरुख़ की जोड़ी, इन दो फिल्मों में शेयर करेंगे स्क्रीन

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की काफी चर्चा में है।

इतना ही नहीं   सलमान अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ की भी तैयारियां में जुटे हुए हैं।  जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सलमान की टाइगर और टाइगर ज़िंदा है दोनों ही फिल्मे ज़बरदस्त हिट साबित हुई थी। टाइगर फिल्म की 2 इंटॉलमेंट के हिट होने के बाद फिल्ममेकर कबीर ख़ान टाइगर 3 लेकरल आने वाले हैं।

वहीं खबरों की मानें तो फिल्म में शाहरुख़ भी नज़र आ सकते है।  सलमान खान टाइगर बन कर एक बार फिर एक्शन करने को तैयार है। ना सिर्फ सलमान बल्कि दर्शको को ‘टाइगर 3’ में मिलने वाला है डबल एक्शन। सलमान के साथ शाहरुख़ खान को फिल्म में कास्ट करने की खबरे भी जोरे शोरो से आ रही हैं।

बता दें कि पिछले साल सलमान खान ने शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो किया था। पठान में वह टाइगर के किरदार यानि अविनाश सिंह राठौर के टूर पर नज़र आएंगे। अब पठान की तरह, शाहरुख खान को भी ‘टाइगर 3’ पर सलमान के साथ लगभग 10 दिनों तक शूटिंग करनी है। यह शूटिंग के दिनों की लेकिन दोनों फिल्मों में characters के  कैमियो बिल्कुल अलग है। जहां सलमान की ‘पठान ‘ में हेलिकॉप्टर बाउंड एंट्री है, वहीं ‘टाइगर 3’ में शाहरुख के लिए एक स्पेशल इंट्रो सीन तैयार किया जा रहा है।

यानि फैंस एक बार फिर से  करण अर्जुन को एक साथ देख सकते हैं, 2023 में दो बार एक साथ देखने को मिलेगा। हाल ही में शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ का भी पोस्टर रिवील किया गया था। यानि अब फैंस को मिले वाला है मनोरंजन का डोज क्योंकि शाहरुख़ खान लेकर आने वाले हैं फिल्म पठान और जवान ।

वहीं बात की जाये सलमान ख़ान की तो उनके पास भी लिस्ट में  ‘टाइगर 3’ और ‘कभी ईद कभी दीवाली’ फिल्में शामिल हैं। यानि पर्दे पर फिर से फैंस इन दोनों का कमाल देखने को तैयार हैं।