
चेहरे पर झुर्रियों की शुरुआत हमेशा आंखों के आसपास से होती है। जो कि देखने में अच्छी नहीं लगती, अगर आप इनसे निजात पाना चाहते हैं तो आप ये घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। साथ ये उपाय आपके डार्क सर्कल की समस्या को भी दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिये जानते ये आसान से उपाय ।

बादाम का तेल- बादाम का तेल झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, हर रोज बादाम के तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करने से झुर्रियों की परेशानी दूर होती है, साथ ही डार्क सर्कल भी खत्म होते हैं। जी हाँ और अगर आपके चेहरे पर झुर्रियों की समस्या है तो पूरे चेहरे पर इस तेल से मसाज करें।
चिरौंजी का पैक- डार्क सर्कल की समस्या और झुर्रियों को दूर करने के लिए चिरौंजी भी काफी फायदेमंद होती है। जी हाँ और इसके लिए चिरौंजी को पीसकर दूध में मिक्स करें, इसके बाद आंखों के आसपास के एरिया में लगाएं और सूखने दें। वहीँ सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें और इसके बाद नारियल के तेल से आंखों के आसपास मसाज करें।

जैतून का तेल- आप चाहे तो रात को सोते समय मुंह को अच्छी तरह से धोकर जैतून के तेल से आंखों के आसपास मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा।

खीरा और ककड़ी- आंखों के नीचे झुर्रियों की वजह कई बार शरीर में पानी की कमी भी देखी गई है, अगर पके साथ भी यही समस्या है तो ऐसा होने पर खूब पानी पिएं और खीरे और ककड़ी का सेवन करें। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ स्किन पर ग्लो लाने का काम करते हैं।