
शास्त्रों की मानें तो कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। जिसे हर साल हिंदू धर्म के लोग गंगा दशहरा के रूप में मनाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक जो व्यक्ति गंगा दशहरा के दिन विधि विधान से स्नान-दान करता है, उसके जीवन से सारी परेशानी दूर होती है। आपको बता दें कि इस बार गंगा दशहरा 9 जून को है, इस बार गंगा दशहरा के दिन चार विशेष संयोग- बुधादित्य योग, गज केसरी योग, महालक्ष्मी योग और रवि योग बन रहा है इस शुभ मुहूर्त में स्नान-दान करने का बहुत महत्व माना जाता है। चलिये जानते हैं कि गंगा दशहरा के दिन कब और कैसे करें पूजा और किन चीजों का करें दान करना चाहिये। गंगा दशहरा स्नान-दान शुभ मुहूर्त गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो शुक्रवार यानी 10 जून को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। जानें गंगा दशहरा के उपाय गंगा दशहरा के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करें, अगर आप नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर पर बाल्टी में ही गंगा जल की कुछ बूंद डालकर स्नान करें। स्नान करने के बाद मंदिर में शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करें, ऐसा करने से घर में सुख शांति का वास होता है। अगर आर्थिक स्थिति कमजोर है तो गंगा दशहरा के दिन पीपल का पेड़ लगाएं, ऐसा करने से घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है।