
कलाकार- वरुण धवन , कियारा आडवाणी , नीतू कपूर , अनिल कपूर , प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल आदि
लेखक- अनुराग सिंह , ऋषभ शर्मा , सुमित भटेजा और नीरज उधवानी
निर्देशक- राज मेहता
निर्माता- धर्मा प्रोडक्शंस और वॉयकॉम 18 स्टूडियोज
रेंटिग- 3/5
शादी कौन सी सही होती है वो, जो लोग बरसों तक एक दूसरे के साथ समय बिताने के बाद, एक दूसरे को समझने के बाद और एक दूसरे को जानने के बाद करते हैं या फिर वह जो घर वालों की मर्जी से बिना एक दूसरे को जांचे परखे, बिना जान पहचान के कर लेते हैं?
कहानी
फिल्म जुग जुग जियो देखा जाये तो एक पारिवारिक रिश्तों की कहानी है जहां दो शादी हो चुकी हैं, तीसरी होने वाली है। इस तीसरी शादी की तैयारियों के बीच घर की दो शादियों के तार बिखर रहे हैं। अक्सर हम शादियों में तलाक युवा दंपती के बीच होते देखते हैं। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ तीनों शादियों को उलट पलट कर, बदल बदल कर अलग अलग नजरिये से परखती है। त्याग, बलिदान, और उम्मीदों व भरोसों को दिखाते हुए आगे बढती है।
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की कहानी शुरू होती है कनाडा से। कामयाबी की रफ्तार पर सवार नैना को अपनी ही कंपनी में बड़ा प्रमोशन मिला है और इसके लिए उसे अपने पति से दूर टोरंटो से न्यूयॉर्क जाना चाहती है। नैना और कुकू एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ने लव मैरिज की लेकिन शादी के पांच साल बाद ही दोनों का स्वाभिमान और अभिमान रिश्तों में दरार डाल चुका है। वहीं दूसरी ओर कुकू की बहन गिन्नी की भारत में शादी होने वाली है। इस वजह से ये दोनों अपने तलाक की बात अपने परिवार से छिपाने का फैसला करते हैं। वहीं नैना कुकू पर दबाब डालती है कि वो घरवालों को बता दें कि वो दोनों तलाक लेने वाले हैं। और यही से शुरु होती है जुग जुग जियो की कहानी, जिसे देखने के लिये आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा।
एक्टिंग
एक्टिंग की बात की जाये तो फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अनिल कपूर और नीतू कपूर ने अपने किरदार में जान डाली है। लबें समय से पर्दे से गायब रही नीतू कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की है। उनको काफी समय के बाद पर्दे पर देकना दर्शकों को अच्छा अनुभव करायेगा। वहीं अनिल कपूर अपने अतरंगी किरदार से में रंग भरते नजर आये हैं। जिसे देखकर आप खुद को हसने से नहीं रोक पाते, और फिल्म में हसते हसते आपका पेट दर्द हो होने लगेगा। फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है। वहीं मनीष पॉल ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में वरुण धवन ने भी अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है, राज मेहता ने उनको फिल्म में बिल्कुल सही किरदार में दिखाया है। वरुण धवन ने अपने किरदार में जान डाली है। चाहे वो डायलॉग्स हो या फिर उनका लुक दोनों ही कमाल रहे। कियारा आडवाणी भी अपनी एक्टिंग में निखरती जा रही हैं।
संगीत
फिल्म के कम से कम तीन गाने रीमिक्स हैं। ‘नच पंजाबन’ पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक के गाने का, ‘रंगीसारी’ शोभा गुर्टू की मशहूर ठुमरी का और ‘दुपट्टा’ भी बीती सदी के हिट पंजाबी गाने का रीमिक्स है। निर्देशक राज मेहता ने फिल्म को खूबसूरती से समेटा है और हर कलाकार को अपना किरदार निभाने का मौका दिया है। और फिल्म हैपी एडिंग तक पहुंचती है।
क्यों देखें
इस फिल्म में सभी किरदार आपको पसंद आयेंगे, क्योंकि सभी ने अपने किरदार को जीया है। और ये कहना भी गलत नहीं होगा कि पारिवारिक रिश्तों की कहानी के साथ- साथ ये फिल्म आपको देगी कॉमेड़ी का डोज। जो कि वीकेंड पर आपको हसाने का कम करने वाली है। तो आप इस साफ- सुथरी और रिश्तों की कहानी को हसते हुए अपने परिवार के साथ देख सकते हैं