बॉलिवुड सितारों की अच्छाईयों के किस्से तो हमें अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं। गौरतलब है कि बॉलिवुड के यह फिल्मी सितारे सिर्फ पर्दे के ही नहीं बल्कि असल जिंदगी के भी हीरो अपने कुछ अच्छे कार्यों से बन जाते हैं।
भलाई और दूसरों पर दया कर किसी की मदद करने जैसे किस्से इन बॉलिवुड सितारों के नाम के साथ अक्सर जुड़ ही जाया करते हैं। इनमें बॉलिवुड के बड़े सितारे सलमान खान, किंग खान शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों की चर्चा अक्सर हो ही जाया करती है। इस अच्छाई में इन सितारों का जानवरों के लिए प्यार भी कभी-कबार शामिल हो जाता है।
अधिकतर बॉलिवुड सितारों का जानवरों के लिए प्यार उनकी दर्शकों के साथ शेयर तस्वीरों में दिख ही जाता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की अच्छाई का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर एक भूखे कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Bgp1-2aSroA
16 से 17 सेकंड के इस विडियो को सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा ढ़ेरों लाइक्स मिल रहे हैं। गली के कुत्ते को देखकर हम आप जैसे लोग दूर भागते हैं और कभी कबार तो पत्थर मारने से भी नहीं हिचकिचाते वहीं बॉलिवुड सितारों के ऐसे विडियो निश्चित ही हमें एक नई सीख दे जाते हैं।
गली के इस भूखे कुत्ते को बिस्किट खिलाने का यह विडियो आपको अक्षय की ही एक बेहतरीन फिल्म की याद जरूर दिला देगा। अक्षय की कुत्ते के प्रति सहानुभूति हू बहू उनकी फिल्म एंटरटेनमेंट की याद दिलाता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय एक कुत्ते के साथ ही अलग-अलग करतब करते हुए दिखे थे।
बता दें अक्षय कुमार का नाम बॉलिवुड के उन एक्टरों में शुमार माना जाता है जो ना केवल फिल्मी पर्दे के हीरो होते हैं बल्कि असल जिंदगी में भी जिनके दिलेरी के किस्से सुनने को मिलते हैं। अक्षय कुमार का यह पहला विडियो नहीं है जिसमें वह इस तरह का अच्छा कार्य कर रहे हैं।
उनके पहले भी कई ऐसे विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते आए हैं। इस बात में कोई शक नहीं की अक्षय अपने बेहतरीन कार्यों से ही अक्सर दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं। बता दें अक्षय कुमार कई बार सामाजिक कार्यों में अपनी ओर से डोनेशन के रूप में एक बड़ी पैसों की राशी देने से भी चर्चा में बने रहते हैं।
अक्षय कुमार बॉलिवुड के बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं। फिल्मों को लेकर चुनाव के मामले में भी अक्षय अपनी एक अलग ही सोच से जाने जाते हैं। उनकी फिल्में हमेशा ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी होती हैं। बता दें पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार देशभक्ति और समाज को जागरूक करने वाली फिल्मों के हीरो रहे हैं।
उनकी फिल्में ना सिर्फ बॉक्सऑफिस पर हिट होती हैं बल्कि दर्शकों का प्यार और सम्मान भी उन्हें असल जिंदगी में भी मिलता रहा है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री का एक साक्षात्कार को लेकर चर्चा में आए थे।