बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय ने खुद का लंच छोड़, भूखे डॉगी को खिलाए बिस्किट

बॉलिवुड सितारों की अच्छाईयों के किस्से तो हमें अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं। गौरतलब है कि बॉलिवुड के यह फिल्मी सितारे सिर्फ पर्दे के ही नहीं बल्कि असल जिंदगी के भी हीरो अपने कुछ अच्छे कार्यों से बन जाते हैं।Image result for BOLLYWOOD AKSHAY AND OTHERS WITH ANIMALSभलाई और दूसरों पर दया कर किसी की मदद करने जैसे किस्से इन बॉलिवुड सितारों के नाम के साथ अक्सर जुड़ ही जाया करते हैं। इनमें बॉलिवुड के बड़े सितारे सलमान खान, किंग खान शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों की चर्चा अक्सर हो ही जाया करती है। इस अच्छाई में इन सितारों का जानवरों के लिए प्यार भी कभी-कबार शामिल हो जाता है।Image result for bollywood celebrity with animals HD IMAGES ALL IN ONEअधिकतर बॉलिवुड सितारों का जानवरों के लिए प्यार उनकी दर्शकों के साथ शेयर तस्वीरों में दिख ही जाता है।Image result for BOLLYWOOD WITH ANIMALSइन दिनों सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की अच्छाई का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर एक भूखे कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Bgp1-2aSroA

16 से 17 सेकंड के इस विडियो को सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा ढ़ेरों लाइक्स मिल रहे हैं। गली के कुत्ते को देखकर हम आप जैसे लोग दूर भागते हैं और कभी कबार तो पत्थर मारने से भी नहीं हिचकिचाते वहीं बॉलिवुड सितारों के ऐसे विडियो निश्चित ही हमें एक नई सीख दे जाते हैं।Related imageगली के इस भूखे कुत्ते को बिस्किट खिलाने का यह विडियो आपको अक्षय की ही एक बेहतरीन फिल्म की याद जरूर दिला देगा। अक्षय की कुत्ते के प्रति सहानुभूति हू बहू उनकी फिल्म एंटरटेनमेंट की याद दिलाता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय एक कुत्ते के साथ ही अलग-अलग करतब करते हुए दिखे थे।Image result for akshay kumar entertainment movie

बता दें अक्षय कुमार का नाम बॉलिवुड के उन एक्टरों में शुमार माना जाता है जो ना केवल फिल्मी पर्दे के हीरो होते हैं बल्कि असल जिंदगी में भी जिनके दिलेरी के किस्से सुनने को मिलते हैं। अक्षय कुमार का यह पहला विडियो नहीं है जिसमें वह इस तरह का अच्छा कार्य कर रहे हैं।Image result for akshay kumar BRAVERYउनके पहले भी कई ऐसे विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते आए हैं। इस बात में कोई शक नहीं की अक्षय अपने बेहतरीन कार्यों से ही अक्सर दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं। बता दें अक्षय कुमार कई बार सामाजिक कार्यों में अपनी ओर से डोनेशन के रूप में एक बड़ी पैसों की राशी देने से भी चर्चा में बने रहते हैं।Image result for padmanअक्षय कुमार बॉलिवुड के बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं। फिल्मों को लेकर चुनाव के मामले में भी अक्षय अपनी एक अलग ही सोच से जाने जाते हैं। उनकी फिल्में हमेशा ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी होती हैं। बता दें पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार देशभक्ति और समाज को जागरूक करने वाली फिल्मों के हीरो रहे हैं।Image result for RUSTOM HD IMAGESउनकी फिल्में ना सिर्फ बॉक्सऑफिस पर हिट होती हैं बल्कि दर्शकों का प्यार और सम्मान भी उन्हें असल जिंदगी में भी मिलता रहा है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री का एक साक्षात्कार को लेकर चर्चा में आए थे।