बहुत जल्द हो सकती है, काजोल की ओटीटी प्लेटफार्म पर एंट्री

बॉलीवुड में काजोल ने फिल्म ‘बेखूदी’ से डेब्यू किया था, लेकिन आज भी  काजोल के काफी फैंस हैं। बता दें कि काजोल को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म तानजी में अजय देवगन के साथ देखा गया था, लेकिन बहुत जल्द काजोल ओटीटी प्लेटफार्म पर नजर आने वाली हैं।  

आपको बता दें कि 2018 में नेटफिल्क्स पर वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ का पहला पार्ट आया था। वहीं अब खबरों की मानें तो  मेकर्स इस सीरीज का दूसरा पार्ट लेकर ने का मन बना रहे हैं। जिसके लिए मेकर्स ने काजोल को अप्रोच किया है।

‘लस्ट स्टोरीज’ के पहले पार्ट में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, भूमि पेनडेकर, संजय कपूर, जयदीप अहलावत, नेहा धूपिया, नील भूपलम और आकाश थोसार अहम रोल में नजर आए थे।

वहीं अब सीरीज के सेकेंड पार्ट में काजोल को देखा जा सकता है। बता दें कि ‘लस्ट स्टोरी’  में बोल्ड सीन्स की कोई कमी नहीं है, कियारा से लेकर नेहा, भूमि और मनीषा सबने सीरीज में बोल्ड सीन दिए थे ।

वहीं एक इंटरव्यू में जब काजोल ने  ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर कहा कि   पहले फिल्मों का सक्सेसफुल होना आसान था क्योंकि सिनेमहॉल ही एंटरटेनमेंट का एक जरिया था। लेकिन अब ओटीटी से कई एक्टर्स को एक्सपोजर मिल रहा है । और वो कामयाब भी हो रहे हैं।