
कई जगहों पर लगातार झमाझम बारिश हो रही है।जिसके चलते कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बारिश को लेकर शासन-प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दे रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। वही लोगो को सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया जा रहा है। राजगढ़ में अब तक 324.1 मिमी. बारिश दर्ज की गई है ।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 01 जून, 2022 से लेकर 14 जुलाई, 2022 तक लगभग 324.1 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। वही बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 17.1 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई । जिले में पिछले साल 153.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में चौबीस घंटे में बारिश दर्ज की गई । वही खिलचीपुर में 35.1, राजगढ़ में 34.1, ब्यावरा में 2.3, नरसिंहगढ़ में 7.0, सारंगपुर में 10.0 एवं तहसील पचोर में 26.0 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।