सेब खाते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती हैं ये कई परेशानियां

सेब खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए और सेब की तासीर कैसी होती है। अगर नहीं तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं ताकि आप सेब खाने समय गलती ना करें। तो चलिए जानते हैं। जानें सेब की तासीर के बारे में।

कफ की समस्या रहती है तो ना करें सुबह सेवन
बता दें कि सेब की तासीर ठंडी होती है। सेब रसीला होने का साथ- साथ ठंडा भी होता है।  ऐसे में सुबह के समय में आपको सेब के सेवन से बचना चाहिए। खासकर जिन लोगों को कफ की समस्या रहती है उन्हें तो भूलकर भी सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचना चाहिए।

हो सकती है पाचन सबंधी दिक्कत
सेब खाते के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचें सेब का सेवन करने के बाद तुरंत बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आ सकती है आंतों में सूजन
वैसे तो किसी भी फल के सेवन के बाद पानी पीने से बचना चाहिए, लेकिन जान लें कि सेब का सेवन करने के बाद भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आंतों में सूजन आ सकती है।

ये कॉम्बीनेशन शरीर में सर्दी पैदा कर  सकता है
इसके अलावा सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन भी भूलकर ना करें। क्योंकि दही की तासीर भी ठंडी होती है और सेब की भी अगर आप ऐसा करते हैं तो  ये कॉम्बीनेशन शरीर में सर्दी पैदा कर  सकता है।  

पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ा सकता है
साथ ही सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। ये आपके पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ा सकता है। जिससे आप  और कई बिमारियों के शिकार हो सकते हैं।

तो आज हमने आपको बताया कि आपको सेब के साथ किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। साथ ही सेब की तासीर के बारे में बताया। अगली बार ऐसी ही कुछ रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे