घर में भूल कर भी ना रखें यह वस्तुऐं, हो सकता है वास्तुदोष

हम और आप अपने घर को प्यार भरे रिश्तों से तो प्रायः बनाते ही हैं साथ ही घर की शोभा बढ़ाने हेतू कुछ वस्तुओं को सहेज कर रखना हमारी आदत में शुमार होता है। पर क्या आप जानते हैं, घर की शोभा बढ़ाने के लिए कभी-कबार हम कुछ ऐसी चीजें घर पर ले आते हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। घर में यदि परेशानियों का समय ही चल रहा है, आप पैसों की बरगद ना होने से परेशान हैं कभी घर के सदस्यों के बीमार रहने में पैसा लगने से, तो यहाँ कहीं ना कहीं घर में वास्तु दोष का होना माना जाता है। घर में गलत वस्तुओं का होना आपकी सुख-समृद्धि को प्रभावित करता है।

तो आइए जानते हैं घर में कौन सी वस्तुऐं भूल कर भी नही रखनी चाहिए-Image result for SHANI DEV HDनीले रंग की वस्तु– हम यह अक्सर कहते हैं कि माँ लक्ष्मी का प्रवेश सदैव साफ-स्वच्छ स्थान पर ही होता है। यानि यदि आपके घर में पैसों की तिजोरी टूटी-फूटी अवस्था में है, अत्यधिक पुरानी है तो उसे जल्द से जल्द हटा दें। धन का सही स्थान के साथ नए स्थान पर होना भी वास्तु के अनुसार जरूरी समझा जाता है। धन के तिजोरी के आस पास नीले रंग की वस्तु को ना रखें- नीला रंग प्रायः शनि देव का रंग माना जाता है इसके अलावा राहु-केतु का रंग भी नीला ही माना जाता है। यदि धन की तिजोरी के आस पास नीले रंग की कोई वस्तु या कपड़ा कभी ना रखें। अन्यथा तेज़ माने जाने वाले इन ग्रहों की नज़र घर की आय को व्यय करने में कारक बनते हैं।Related imageताजमहल की तस्वीर– प्रायः ताजमहल की तस्वीर को प्यार का प्रतीक माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ताजमहल की तस्वीर को घर में लाना, लगाना अशुभ माना जाता है। ताजमहल देखने में तो खूबसूरत है लेकिन असल में यहाँ शाहजहाँ की पत्नि मुमताज बेगम की कब्र स्थापित है। यानि आप घर में खूबसूरत ताजमहल नहीं बल्कि कब्र की तस्वीर लगा रहें हैं। घर में ऐसी तस्वीर का लगना आपके अच्छे समय को भी बुरा बनाने का कारक बनता है।Image result for fountain INSIDE THE HOME HDघर में फव्वारे का होना– वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में फव्वारे का होना शुभ नहीं समझा जाता है। प्रायः हम घर में घर की शोभा बढ़ाने के लिए फव्वारों का निर्माण करवाते हैं परंतु क्योंकि फव्वारे में जल का बहाव होता है इसलिए कई बार यह पैसे का भी इसी तरह बहाव का कारक बन जाता है। इसलिए घर में फव्वारे को ना बनवाऐं।Related imageफटे-पुराने अनपयोगी कपड़ों का घर में होना– हम औऱ आप अक्सर नए कपड़ों के शौकीन होते हैं। लेकिन नए कपड़ों के आते ही हम पुराने कपड़ों को कबर्ड के एक कोने में पोटली बना कर रख देते हैं। घर में इस तरह पुराने- अनपयोगी कपड़ों का होना वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा का घर में संचालन समझा जाता है। इसलिए इस तरह के कपड़ों को घर में ना रखें।Image result for TUTI MURTI OF GODदेवी-देवताओं की टूटी मूर्तियाँ­– प्रायः किसी शुभ अवसर पर हम देवी-देवताओं की मूर्तियाँ घर में लाना पसंद करते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर ये मूर्तियों में दरार ऐ  आ जाऐ या ये टूट जाऐं तो इनसे बिना कोई मोह जताए तुरंत घर से हटा दें। वास्तु के अनुसार ऐसी मूर्तियाँ घर में नकारात्मक ऊर्जा को तो लाती हीं है साथ ही घर में बुरे समय को लाने का कारक भी बनती हैं।