
जल्द ही रियलिटी शो बिग बॉस 16 का 1 अक्टूबर से टेलीकास्ट होने वाला है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस बार शो में आपको काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

बता दें कि शो में तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दुल राजिक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। मंगलवार को बिग बॉस 16 की प्रेस मीट रखी गई थी। जिसे गौहर खान ने होस्ट किया था। इस प्रेस मीट में सलमान खान ने शो को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही अपनी फीस को लेकर चल रही अटकलों पर भी बात की। सलमान ने ये भी बताया कि अब उनकी मां बिग बॉस नहीं देखती हैं। दरअसल, सलमान खान से गौहर खान पूछती हैं आपकी मम्मी बिग बॉस की प्रशंसक हैं। वे शो को फॉलो करती हैं। क्या वो आपको शो को लेकर कोई सलाह देती हैं? इसका सलमान खान ने ऐसा जवाब दिया कि प्रशंसक दुखी हो सकते हैं।

सलमान ने बताया कि अब उनकी मां बिग बॉस नहीं देखतीं। उन्हें लगता है बिग बॉस में अब अधिक हो रहा है। सलमान बोलती हैं- हां मेरी मां बिग बॉस देखती थीं। मगर अब वे अलग अलग चैनल पर दूसरे शो देखती हैं। क्योंकि उन्हें आजकल लगता है कि बिग बॉस थोड़ा सा ज्यादा हो गया है।

सलमान ने कहा- मेरी मां ने गौहर खान वाला सीजन देखा था। बीते सीजन में कौन शो से बाहर आया और गया, उन्हें पता भी नहीं था। मुझे हीरू आंटी ने भी बोला था कि बिग बॉस में अब काफी ज्यादा हो गया है। सलमान ने ये भी बताया कि बिग बॉस को लेकर उनकी मां उन्हें क्या सलाह देती हैं? इसका सलमान खान ने मजेदार जवाब दिया। वे कहते हैं- हां वो मुझे सलाह देती हैं तभी तो मैं इतना रिएक्ट करता हूं। वो बोलती हैं बजाओ इन लोगों को। कुछ करो इन लोगों का, फिर मैं चार्ज हो जाता हूं और प्रतियोगियों की क्लास लगाता हूं।

‘बिग बॉस’ की प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या वाकई में उन्होंने 1000 करोंड़ रूपये की डिमांड की थी, तो सलमान ने न सिर्फ इस खबर को गलत बताया, बल्कि एक मजेदार जवाब देते हुए कहा ‘अगर मुझे इतने पैसे मिल जाए तो मैं लाइफ में कभी काम ना करूं। उसका 1 चौथाई भी नहीं है।’ इसके आगे सलमान ये भी कहते है कि उनके खर्चे भी बहुत हैं जैसे वकीलों को देने पड़ते हैं।
सलमान खान ने आगे कहा कि 1000 करोड़ की फीस के बारे में सुनकर इनकम टैक्स वालों ने उनके घर आकर चेक किया, लेकिन फिर उन्हें सच्चाई पता चल गई। इसके साथ ही शो से जुड़ी कई सारी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेयर की। जैसे इस बार वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार होगा। इससे पहले सीजन में वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को होता था।