हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनू शर्टलेस फोटो पोस्ट की थी। शाहरुख की एब्स देख हर कोई चौक गया। शाहरुख़ की सुपरफिट बॉडी और लंबे बालों वाली ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बता दें कि शाहरुख के फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख की फोटो के साथ उनका कैप्शन भी लोगों को खूब भाया। अब शाहरुख ने इस फोटोशूट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि चारों तरह इसकी चर्चा हो रही है

शाहरुख खान अपने फैंस का वीकेंड खास बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की। फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आए। एक्टर की बॉडी और लंबे बालों की तारीफ बॉलीवुड सेलेब्स भी करते दिखें। शाहरुख ने फोटो के साथ बहुत ही फन्नी सा कैप्शन भी लिखा था जो फैंस को खूब पंसद आया। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा कि, “मी टू माई शर्ट टुडे। ‘तुम होती तो कैसा होता…. तुम इस बात पर बालों होती, तुम इस बात पर कितनी हंसी…… तुम होती तो ऐसा होता… तुम होते तो होता।” मुझे भी #पठान का इंतजार है।”

वहीं, शाहरुख के इस कैप्शन पर पत्नी गौरी ने भी मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, “हे भगवान! अब वह अपनी कमीज़ों से भी बात कर रहा है…..!!!!” अब शाहरुख ने अपनी फोटो को लेकर एक और खुलासा किया है एक्टर ने अपनी टीम पर इल्जाम लगाया कि वो शूट के समय शाहरुख को घूरे जा रहे थे।
दरअसल में एक्टर की मैनेजर पूजा ददलानी ने शाहरुख की फोटो को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, लोग घूर रहे थे…इसे अपने समय के लायक बनाते हुए। पूजा की इस पोस्ट पर एक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “उह ???? आप लोग सबसे ज्यादा घूर रहे थे और मुझे शर्मसार कर रहे थे और मुझे इस तरह देख रहे थे।”पूजा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानी ने लिखा कि, और हमने देखा। पोस्ट पर शाहरुख के फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।