
कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों कई सालों से गुदगुदाने का काम कर रहा है। वहीं शो से एक के बाद एक गायब होती स्टारकास्ट की वजह से लोगों की शो को लेकर दिलचस्पी कम होती जा रही है। हाल ही में शो में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा की शो से एक्जिट ने फैंस को काफी निराश कर दिया । वहीं शो से ‘दयाबेन’ का किरदार गायब हुआ तो फैंस निराश होते नजर आये।

आपको बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सालों से ‘दयाबेन’ का रोल दिशा वकानी निभा रही थी। इस ऱोल में उन्हें लोगों का ढेर सारा प्यार मिला। इस शो के असली जान दया और जेठा की जोड़ी को ही माना जाता था। लेकिन सालों पहले दया और जेठी की ये जोड़ी तब टूट गई जब दिशा वकानी ने शो से एक्जिट कर लिया। लेकिन खबरों की मानें तो जल्द ही शो में ‘दयाबेन’ की एंट्री हो सकती है। जी हां माना जा रहा है कि दिशा वकानी शो में ‘दयाबेन’ के रूप में ही धमाकेदार कमबैक कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो, नवंबर तक दिशा शो में वापसी कर सकती है। हालांकि मेकर्स की ने इस बात को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

जब से दिशा वकानी ने इस शो को छोड़ा है, तब से ही शो के मेकर्स उन्हें वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई सालों से दिशा को मनाया जा रहा है कि वो शो में वापस आ जाए, लेकिन मेकर्स की ये मेहनत रंग नहीं ला सकी। हाल ही में दिशा वकानी के शो में वापसी करने की खबर ने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। फैंस तो यहीं चाहते है कि जल्द से जल्द शो में ‘दयाबेन’ के किरदार में दिशा वकानी छोटे पर्दे पर नजर आएं।

दिशा वकानी के शो को छोड़ने के बाद से खबरें आने लगी थी, कि शो में ‘दयाबेन’ के रोल में अब कोई दूसरी एक्ट्रेस नजर आ सकती है। इसके लिए कई सारे नामों की चर्चा भी हो रही थी। लेकिन अब माना तो यहीं जा रहा है कि शो में दया का किरदार कोई रिप्लेस नहीं करेगा और शो में दिशा वकानी ही कमबैक करेंगी।