छोटे पर्दे की बहुचर्चित एक्ट्रेस हीना खान जल्द ही आपको दुल्हन के अवतार में नज़र आऐंगी। बता दें हीना खान की दुल्हन के लुक की खूबसूरत तस्वीरें हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी हैं।
इन तस्वीरों में हीना के साथ टीवी के बहुचर्चित एक्टर प्रियांक शर्मा भी नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि छोटे पर्दे की यह बड़ी अदाकारा प्रियांक के साथ बिगबॉस के सीजन 11 में भी नज़र आयी थी। तभी से हीना खान और प्रियांक शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती है।
अगर आप सोच रहे हैं कि हीना, प्रियांक की दुल्हन बन रही हैं तो हम आप को बता दें, हीना खान दुल्हन तो बनीं हैं पर किसी और की। दरअसल, हीना खाना और प्रियांक शर्मा टीवी से ब्रेक लेकर इन दिनों अरजीत सिंह के ‘रांझणा’ गाने की शूटिंग कर रहे हैं। यानि हीना और प्रियांक की यह जोड़ी जल्द ही इस नए गाने में दर्शकों को नज़र आएगी। 
गौरतलब है कि छोटे पर्दे की इस बेहतरीन अदाकारा ने स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में’ अक्षरा बहू का किरदार निभाया था। हीना द्वारा 8 वर्षों तक इस किरदार को निभा उन्होंने एक खास जगह दर्शकों के दिलों में अपनी लिए बनाई थी।
इस किरदार के लिए मिली दर्शकों की तारीफों के बाद हीना खान ने खतरों के खिलाड़ी में भी खतरनाक स्टंट कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दर्शकों के समक्ष किया था।
इसके बाद बिगबॉस के सीजन 11 में हीना ने अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज़ करवा दर्शकों की वाहवाही बटोरी थी। गौरतलब है कि हीना खान को बिग बॉस के फाइनल में पहुंचने के बाद जीत का बड़ा दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। एक बड़ी संख्या में दर्शकों का दिल जीत लेने के बाद हीना खान इन दिनों स्टार प्लस के ही एक बहुचर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी में कमोलिका का किरदार निभा रहीं हैं।
कमोलिका का यह किरदार नेगेटिव किरदार है जिसमें भी हीना खान दर्शकों का दिल अपनी अदाओं के साथ-साथ अपने अभिनय से जीत रही हैं।
सीरियल से इन दिनों ब्रेक लेकर हीना खान अब बॉलिवुड में अपने इस गाने से धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार लग रही हैं। हीना खान का इंस्टाग्राम पर शेयर यह दुल्हन का रूप बेहद ही सिंपल औऱ खूबसूरत लग रहा है। इसमें उन्होंने रेड और गोल्डन कलर के कॉमबिनेशन का ड्रेस पहना हुआ है।
एक अन्य तस्वीर में हीना ग्रीन कलर के खूबसूरत सूट में प्रियांक शर्मा के साथ नज़र आ रही हैं। हीना के इस नए गाने की तस्वीरों को उनके फैंस द्वारा खासा पसंद भी किया जा रहा है।
वहीं बिग बॉस 11 के सीजन से चर्चा में आए प्रियांक भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। बिग बॉस के बाद प्रियांक भी 1-2 गानों में नज़र आये थे। जिनमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों की सराहना मिली थी।
देखना दिलचस्प होगा हीना खान अपने इस खास अवतार से कितने दर्शकों की धड़कनों को धड़काने का कार्य करती हैं।