एथेंम 4 गुड ‘एक भारत मेरा भारत’ गाना, एकता के उद्देश्य से हुआ लॉन्च

सियाराम ने क्रिकेट लीजेंड कपिल देव की उपस्थिति में एक एंथेम4गुड ‘वन इंडिया माई इंडिया’ को लॉन्च किया। नई दिल्ली के शांगरी-ला होटल में आयोजित सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर गीत के निर्देशक और सह-निर्माता शैलेंद्र सिंह, जुबिन नौटियाल (गायक), मिथून (संगीतकार) और डेब्यूटेंट सिंगर गॉडस्विल भी मौजूद थे। Image result for one india my india
यह एंथेम शैलेंद्र सिंह और मिथून द्वारा सह-निर्मित है, जबकि इसे जुबिन नौटियाल और गॉड्स्विल ने मिलकर गाया है। ‘वन इंडिया माई इंडिया’ (एक भारत, मेरा भारत), एंथेम4गुड का उद्देश्य उत्सव और एकता के दौरान पूरे 1.4 अरब भारतीयों को एकजुट करना है। यह गीत सियाराम द्वारा समर्थित किया जाता है, जिन्होंने हमेशा भारत को चर्चित टैगलाइन ‘कम होम टू इंडिया’ से सम्मानित किया है।Image result for one india my india

कार्यक्रम में उपस्थित निर्देशक शैलेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह वीडियो देश के विभिन्न हिस्सों में शूट किया गया है और वीडियो में देखे गए सभी लोग स्पष्टवादी हैं, वे एक्टर या ट्रेंड आर्टिस्ट नहीं हैं। वीडियो स्पष्ट संदेश देता है कि ‘हम सभी एक हैं।’’Related image
क्रिकेट लीजेंड कपिल देव ने कहा, ‘इस गीत को मैंने दिल से महसूस किया है। इसे देखने के बाद गर्व से कह सकते हैं कि हम ऐसे विविधताओं से भरे देश का नागरिक होने के लिए धन्य हैं, क्योंकि यहां हमारे पास बहुत सारी संस्कृतियां और भाषाएं हैं, जो हमें विश्व में अद्वितीय बनाती हैं। गीत को इस खूबसूरती से रचा गया है, तो देश की विशिष्टता को पूरी तरह से चित्रित करता है।’Related image
म्यूज़िक कंपोज़र, मिथून ने कहा, ‘हमें हमेशा सिखाया गया है कि भारत जैसा कोई दूसरा स्थान इस धरती पर नहीं है। इस वीडियो गीत में, हम अपनी संस्कृति और देश की विविधताओं का जश्न मनाते हैं। भारत इस विश्व में एक सुंदर पेंटिंग की तरह है, जिसका हर रंग एक अलग ही संस्कृति को दर्शाता है। यही इस गीत का सार भी है।’Image result for one india my indiaगायक जुबिन नौटियाल ने कहा, ‘यह गीत मेरे लिए डेढ़ साल का सफर रहा है। यह बहुत सारी महान चीजों को एक साथ अपने साथ रखता है, जो हमें एकजुट करता है। मैं अपनी पीढ़ी को एक संदेश देना चाहता हूं कि यह वह देश है, जिससे हम हैं। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए।’