एक स्वस्थ जीवन की आवश्यकता आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गयी है। एक स्वस्थ जीवन के लिए सुबह की शुरूआत जहाँ एक ओर मॉर्निंग वॉक व योगा एक्सरसाइज से करना जरूरी माना जाता है।
वहीं इसके साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि आप सुबह का नाश्ता भी अच्छा करें। सुबह का नाश्ता ही आपके खाने की पहली मील होती है।
सुबह का नाश्ता यदि आप शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से करते हैं तो यह आपका सारा दिन बेहतर बनाता है। सुबह का नाश्ता यदि आप जल्दबाजी में कर ऑफिस के लिए निकलते हैं तो यह आपको दिन-भर ना सिर्फ सुस्त बनाए रखता बल्कि मानसिक दबाव भी मसतिष्क पर डालता है। यह आपके चिढ़चिढ़ेपन का कारक भी बनता है।
इसलिए जरूरी है कि आप एक हेल्दी नाश्ता अपने दिनचर्या में शामिल करें, यह हेल्दी नाश्ता बनने में ना सिर्फ आपका समय कम लगेगा बल्कि साथ ही यह आपको दिन-भर की एनर्जी में भी कारगर सिद्ध होगा।
तो आइए जानते हैं कि आप हेल्दी नाश्ते में क्या क्या शामिल कर सकते हैं-
सैंडविच में करें कच्ची सब्जियों को शामिल- सैंडविच एक ऐसा नाश्ता है जो ना सिर्फ कम से कम समय में तैयार किया जाता है बल्कि यह आपके स्वस्थ दिनचर्या की भी एक अच्छी शुरूआत करता है। सैंडविच में ब्राउन ब्रेड को आप इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपकी हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं कच्ची सब्जियों के पोषक तत्व भी आप के पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाने में कारगर हैं। इसलिए आप सुबह के नाश्ते में सैंडविच में कच्चे टमाटर,प्याज, खीरा, पत्ता गोभी, हरा धनिया, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके साथ आप भिगाई हुई अकुंरित मूंग दाल भी इसमें शामिल करें।
परांठा- सुबह के नाश्ते के लिए परांठा हर रसोईघर का एक अच्छा विक्लप होता है। लेकिन परांठे में तेल या घी का अत्यधिक प्रयोग आपकी डाइट प्लान को गड़बड़ कर सकता है। लेकिन यदि आप इसमें कम तेल,घी के प्रयोग के साथ अधिक से अधिक कच्ची सब्जियों का प्रयोग करते हैं तो यह एक हेल्दी नाश्ता बनकर तैयार हो जाता है। इसलिए जब भी आप परांठे के विकल्प पर जाऐं तो इसमें सीजन की सब्जियों के साथ टमाटर, प्याज, हरा धनिया जैसी सब्जियों को मिलाकर ही स्टफिंग तैयार करें।
अंडे को शामिल करें सुबह के नाश्ते में- अंडे को एक हेल्थी नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। अंडे में मिलने वाले प्रोटीन, कैल्शियम और औमेगा 3 फैटी एसिड हमें स्व्स्थ रखने के लिए कारगर होते हैं। इसे आप ऑमलेट के रूप में फटाफट तैयार कर सकते हैं या उबालकर, काट कर हल्का नमक छिड़क कर इसे आप दूध के साथ भी सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
स्प्राउट्स एक हेल्थी नाश्ता- स्प्राउट्स सलाद भी हेल्दी नाश्ते का एक अच्छा विकल्प आप अपना सकते हैं। स्प्राउट्स में क्योंकि अंकुरित दालों के साथ-साथ कच्ची सब्जियों का प्रयोग किया जाता है इसलिए यह आपको हेल्दी रखने में कारगर है। स्प्राउट्स ना सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि साथ ही यह बिना तेल का होने के कारण आपको लंबे समय तक एनर्जी देने का काम भी करता है।