जवां दिलों की धड़कनों को धड़काने वाला कपल विरुष्का यानि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों गोवा में छुट्टियाँ मना रहे हैं। युवाओं की यह पसंदीदा जोड़ी आजकल काम से ब्रेक लेकर गोवा में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस टीम की जीत के साथ खत्म हुआ है। वहीं विराट कोहली की टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार आईपीएल में कुछ अच्छा प्रदर्शन अपना नहीं दिखा पाई। आईपीएल मैच खत्म होने में एक हफ्ते पहले ही विराट, पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियों के लिए निकल चुके थे।
विराट-अनुष्का ने अपने इस ट्रिप की जानकारी हालांकि अपने फैंस को नहीं दी लेकिन उन्हें अभी हाल ही में गोवा में फुरसत के पल बिताते कैमरे में तस्वीरों के रूप में कैद किया गया है।
बता दें विराट-अनुष्का एक-दूसरे से साथ छुट्टियाँ मनाने जब भी निकलते हैं अपने खूबसूरत पलों को तस्वीरों के रूप में सहेज कर फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते।
अभी कुछ समय पहले भी एक खूबसूरत तस्वीर इस कपल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थी। और अब इन दिनों गोवा में छुट्टियाँ बिताते इन दोनों लव-बर्ड की तस्वीर को सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि 30 मई से क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड कप मैच शुरू होने वाला है जिसके बाद जाहिर है विराट लंबे समय के लिए व्यस्त हो जाएगें, इसलिए वे इन दिनों पत्नि अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं।
वहीं बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस और विराट कोहली की खूबसूरत पत्नि की हाल ही में रिलीज़ फिल्म शाहरुख खान स्टारर, जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब अनुष्का की सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘पानी’ भी आने वाली है।
यानि दोनों ही अपने व्यस्त कार्यों के बीच समय निकाल कर एक-दूसरे के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। गौरतलब है कि युवाओं की इस पसंदीदा जोड़ी ने साल 2017 में दिसम्बर के महीने में सात फेरे ले, अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी थी। इस बात में कोई शक नहीं विराट-अनुष्का की जोड़ी युवाओं की ऑल टाइम पसंदीदा जोड़ी है। यह जोड़ी अपनी जब भी कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती हैं तो फैंस के लाइक्स की भरमार इनकी तस्वीरों को मिलने लगती है।
मिलने-बिछड़ने के बाद वापिस मिलने और हमेशा के लिए एक हो जाने का इस जोड़ी का सफर बेहद ही रोमांचक था। वहीं इस जोड़ी की शादी की तस्वीर भी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर युवाओं की पसंदीदा तस्वीर रही थी। विराट-अनुष्का से विरुष्का नाम भी इस जोड़ी को फैंस ने प्यार से दिया था।