मेट गाला के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल की खूबसूरत तस्वीरें आ गयी हैं। मेट गाला के बाद साल 2019 के बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स के 72वें संस्करण में बॉलिवुड हसिनाओं के जिस लुक का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, अब जाकर उनका यह इंतजार इन तस्वीरों के साथ खत्म हुआ।
बता दें इस साल का कान्स फिल्म फेस्टीवल 16 मई से 21 मई तक आयोजित किया गया है। हालांकि यह तो पहले ही साफ था कि कान्स फिल्म फेस्टीवल में बॉलिवुड से दीपिका, ऐश्वर्या, प्रियंका, हुमा कुरैशी, कंगना, सोनम कपूर, डायना पेंटी के अलावा हीना खान भी शिरकत करेंगी। वहीं अभी इन बॉलिवुड हसिनाओं में केवल हीना, दीपिका व प्रिंयका चोपड़ा ने ही रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया है।
लेकिन अन्य बाकी अभिनेत्रियों के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
बॉलिवुड की खूबसूरत हसीना दीपिका की बात करें तो कल शाम वे रेड कार्पेट पर अपने अलग खूबसरत अंदाज में नज़र आयीं। दीपिका ने इस बार कान्स के रेड कार्पेट के लिए क्रीम व ब्लैक कलर की कॉम्बिनेशन की ड्रेस को चुना।
इस ड्रेस में उन्होंने हाई पोनी टेल का लुक कैरी किया हुआ था। दीपिका की लुक की तारीफें चारों तरह की जा रही हैं। बता दें मेट गाला के इवेंट में भी दीपिका ने अपने खूबसूरत पिंक लुक का तोहफा दर्शकों को दिया था। कान्स के इस फिल्म फेस्टिवल में यह कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे दीपिका इस बार भी अपनी लुक का जादू दर्शकों पर चला ही देगीं। और ऐसा ही कुछ हुआ भी।
वहीं बात बॉलिवुड की एक अन्य बड़ी हसीना प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो प्रियंका के कान्स 2019 के लुक ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
बता दें कि प्रियंका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शिरकत की है। वहीं कान्स में प्रियंका ने अपने लुक का जादू दर्शकों पर चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
प्रियंका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए खूबसूरत ब्लैक शाइनिंग ड्रेस पहनी थी। उनकी खूबसूरत ड्रेस उन पर खूब फब रही थी। बता दें इसके अलावा प्रियंका के अलग भारतीय अंदाज में हाथ जोड़ कर अभिवादन करने की भी चर्चाऐं हो रही हैं। यानि कहा जा सकता है दुनिया में अपने काम से मशहूर हो चुकी इस हसीना ने कान्स में अपनी धमाकेदार एंट्री इस साल की है।
वहीं एश्वर्या राय बच्चन के लुक की बात करें तो उनके लुक के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि कान्स के इस फेस्ट में वह 20 मई को रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं।
बात अगर छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा हीना खान की करें तो इस बार उनकी अदाओं का जादू कान्स के रेड कार्पेट पर चला। हीना खान यहाँ सिल्वर कलर के ड्रेस में खूबसूरत नज़र आयीं। देखना दिलचस्प होगा कि बाकी बॉलिवुड हसिनाऐं इस बार कान्स में अपने लुक से कैसे दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।