ताइवान एक्सपो 2019 का, प्रगति मैदान में शानदार आगाज़

गुरुवार 16 मई, 2019 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बहुप्रतीक्षित ताइवान एक्सपो 2019 का शानदार शुभारंभ हुआ।Image result for taiwan expo 2019उद्घाटन समारोह में अन्य व्यक्तियों के अलावामहामहीम, राजदूत श्री टीएन चुंग-क्वांग, प्रतिनिधि, ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर, श्री जेम्स सी.एफ. हुआंग, ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डिवेलपमेंट कॉउंसिल (टी.ए.आई.टी.आर.ए.) के अध्यक्ष, श्री विलियम लियू, ब्यूरो ऑफ़ फॉरेन ट्रेड के उप-महानिदेशक, (एमओएई) ताइवान, सुश्री कैरेन पाई, उप कार्यकारी निदेशक, टी.ए.आई.टी.आर.ए., श्री प्रवीण बोनिगाला, संयुक्त सचिव, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और श्री एलसी गोयल, मुख्य प्रबंध निदेशक, इंडियन ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइज़ेशन (आई.टी.पी.ओ) सहित कई गणमान्य लोगों उपस्थिति थे।

Image result for taiwan expo 2019

16 से 18 मई, 2019 तक आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम, दीप प्रज्ज्वलन समारोह की पारंपरिक प्रथा के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद ताइवान के नृत्य समूह ने एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पिछले वर्ष, इस एक्सपो में 20,000 से अधिक व्यक्ति आये थे और इस वर्ष, यह उम्मीद की जा रही है कि इस एक्सपो में लगभग 30,000 लोग आयेंगे और व्यवसायों की संभावित राशि 150 मिलियन अमरीकी डालर होने की उम्मीद है।

Image result for taiwan expo 2019

इस कार्यक्रम में दर्शकों और मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, श्री जेम्स सी.एफ. हुआंग, ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डिवेलपमेंट कॉउंसिल (टी.ए.आई.टी.आर.ए.) के अध्यक्ष ने कहा, “लोगों के बीच संबंध ही ताइवान एक्सपो का एकमात्र उद्देश्य है। यह एक्सपो हमारे पारस्परिक मूल्यों और सभी अद्भुत चीज़ों के लिए हमारे अभिमूल्यन के माध्यम से संबंध बनाने पर आधारित है…… भारत भविष्य का निवेश है। आर्थिक विकास के लिए भारत की खोज में, ताइवान आपका सबसे सर्वश्रेष्ठ सहयोगी बनने के लिए तत्पर है।”

Image result for taiwan expo 2019

इस एक्सपो में आने वाले व्यक्तियों की संख्या को बढ़ाने के लिए टी.ए.आई.टी.आर.ए. ने एक परस्पर संवादात्मक गतिविधि प्रस्तुत की है। आगंतुक मार्क+ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और एक्सपो में इंटरैक्टिव गेम्स खेल सकते हैं। इन खेलों में से एक खेल है ताइवान एक्सपो की तितली की छवि को स्कैन करना और उसमें तितली के पंखों को जोड़ना है। आगंतुक इन गतिविधियों में भाग लेकर मज़ेदार इनाम जीत सकते हैं।

इस बारे में बोलते हुए, राजदूत श्री टीएन चुंग-क्वांग, प्रतिनिधि, ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर ने कहा, “हमें ताइवान के बारे में और भारतीय बाजार के लिए हमारी प्रस्तुतियों के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। कुछ अन्य देशों की तुलना में, ताइवान को भारतीय बाजार में प्रवेश करने में देर हो गई है। हालाँकि, हम उम्मीद करते हैं कि निकट भविष्य में और अधिक भारतीय और ताइवानी कंपनियाँ पारस्परिक लाभों के लिए सहयोग करेंगी। हम चाहते हैं कि और अधिक भारतीय और ताईवान के लोग दोनों जगहों के बारे में जानें। भारत और ताइवान के बीच पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देकर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।”

इस एक्सपो में 10 विषय आधारित पेवेलियन हैं- ताइवान एक्सीलेंस पैवेलियन, ताइवान ग्रीन प्रोडक्ट्स पैवेलियन, ताइवान आईओटी स्मार्ट लिविंग पैवेलियन, ताइवान हेल्थकेयर पैवेलियन, डिजिटल कॉमर्स पैवेलियन, ताइवान बबल टी पवेलियन, ताइवान एग्रीकल्चर पैवेलियन, ताइवान टूरिज्म पैवेलियन, ह्सिंचु साइंस पार्क बायोटेक हब, सिक्स सेंसेज़ ऑफ़ ताइवान, और ध्यान केंद्रित करने के लिए 4 क्षेत्र- शिक्षा और पर्यटन, आईसीटी उत्पाद और विद्युत उपकरण, चिकित्सा उपकरण, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत देखभाल और ताइवान के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद।

Related image

इस वर्ष ताइवान एक्सपो – स्मार्ट शहरों, स्मार्ट स्वास्थ्य देखभालर, ताइवानी जीवनशैली, ताइवानी कृषि, ताइवान ग्रीन टेक और शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। एक्सपो के अलावा, ताइवान एक्सपो 2019 में ताइवान-इंडिया मेडिकल कोऑपरेशन फोरम और वायु गुणवत्ता प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण फ़ोरम जैसे औद्योगिक मंच भी उपस्थित होंगे, जिनमें वायु प्रदूषण नियंत्रण और स्वास्थ्य देखभाल जैसे विषय शामिल होंगे। ये सभी  मंच दर्शकों को ताइवान के मौजूदा औद्योगिक विकास और उन क्षेत्रों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेंगे जिनमें भविष्य में दोनों देश सहयोग कर सकते हैं। ताइवान एक्सपो 2019 द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रदर्शनी की समृद्ध सामग्री और व्यावसायिक सम्मेलनों संगोष्ठियाँ के माध्यम से भारतीय आगंतुक ताइवान के बारे में व्यापक और गहरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image result for taiwan expo 2019 latest at new delhi

ताइवान एक्सपो 2019 में 230 बूथों के माध्यम से 150 प्रदर्शक अपने अत्याधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच खुली रहेगी और सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

TAITRA के बारे में

विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए 1970 में स्थापित, टी.ए.आई.टी.आर.ए. ताइवान का प्रमुख गैर-लाभकारी व्यापार संवर्धन संस्थान है। सरकार और उद्योग संगठनों द्वारा प्रायोजित, टी.ए.आई.टी.आर.ए. अपनी वैश्विक पहुँच का विस्तार करने हेतु उद्यमों को सहयोग प्रदान करता है। ताइपे स्थित मुख्यालय के साथ, टी.ए.आई.टी.आर.ए. में 1,300 विशेषज्ञों की एक टीम है और ताओयुआन, ह्सिंचु, ताई-चुंग, ताइनान और काऊशुंग में 5 स्थानीय कार्यालयों के साथ-साथ विश्वभर में 60 शाखाओं का संचालन करती है। ताइपे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (टीडब्ल्यूटीसी) और ताइवान ट्रेड सेंटर (टीटीसी) के साथ मिलकर टी.ए.आई.टी.आर.ए. ने विश्व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक विश्वव्यापी नेटवर्क का गठन किया है। टी.ए.आई.टी.आर.ए. के ताइपे स्थित मुख्यालय में कार्यरत 1,200 से अधिक प्रशिक्षित विशेषज्ञों का एक सुसमन्वित व्यापार संवर्धन और सूचना नेटवर्क, ह्सिंचु में चार स्थानीय शाखा कार्यालय, ताइचुंग, ताइनान और काऊ-सुंग, और विश्वभर में 60 विदेशी कार्यालय हैं। अपने सहयोगी संस्थान, ताइवान ट्रेड सेंटर (टीटीसी) और ताइपे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (टीडब्ल्यूटीसी) के साथ मिलकर, टी.ए.आई.टी.आर.ए. ने प्रभावशाली प्रचार रणनीतियों के द्वारा व्यापार के अवसरों का एक भंडार तैयार किया है।