
स्टार कास्ट: जाह्नवी कपूर, सनी कौशल, मनोज पाहवा, संजय सूरी, हसलीन कौर, राजेश जैस, अनुराग अरोरा आदि
डायरेक्टर : मुथुकुट्टी जेवियर
रेटिंग : 3
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ (Mili) आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मिली नाम की लड़की का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं,नजो कि 5 घंटो तक फ्रीजर में वक्त बिताती है। और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक रोमांचक अनुभव तो कराती ही है, साथ ही कई सामाजिक मुद्दों को भी छूती नजर आई है।

कहानी
मिली देहरादून में रहने वाली मीडिल क्लास लड़की है जो की काफी खुशमिजाज और मेहनती है, और अपने पिता (मनोज पाहवा) के साथ रहती है। मां की बीमारी और निधन के बाद परिवार आर्थिक और भावनात्मक कठिनाइयों से जूझ रहा है। कर्ज चुकाने और अच्छे भविष्य का सोचकर मिली कनाडा जाने की प्लानिंग करती है। पिता और बेटी के बीच का रिश्ते को निर्देशक ने बखूबी दिखाया है। मिली एक मॉल के फास्ट फूड ज्वॉइंट में पार्ट टाइम जॉब भी करती है। उसकी जिंदगी में सब सही चल रहा होता है, जब एक रात पुलिस मिली को उसके बॉयफ्रैंड समीर (सनी कौशल) के साथ ड्रंक एंड ड्राइव मामले में पकड़ लेती है। इस घटना के बाद मिली अपने पिता का सामना करने में हिचकिचाती है। वह अगले दिन देर रात तक जॉब पर ही रह जाती है और गलती से डीप फ्रीजर में फंस जाती है जिसका तापमान माइनस 17 डिग्री (-17) तक रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मिली के साथ अब क्या होगा कैसे वो खुद को बाहर निकालेगी ये सब जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में मिली देखनी होगी।
डायरेक्शन
आपको बता दें कि ये फिल्म मुथुकुट्टी जेवियर की साल 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘हेलन’ का हिंदी रीमेक है। 2019 में इस फिल्म के लिए मुथुकुट्टी जेवियर को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है और इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के निर्देशन बोनी कपूर ने किया है।
अभिनय
ये कहना गलत नहीं होगा कि जान्हवी कपूर ने अपने अभिनय में निखार लाया है, पूरी फिल्म में जानवी ‘बांधक रखती हैं। कहानी पूरी तरह से उन पर केंद्रित है और उन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। सेकेंड हॉफ में जिंदा रहने की जद्दोजहद को जान्हवी ने अपने चेहरे पर बखूबी दिखाया है। वहीं पिता के किरदार में मनोज पाहवा और जान्हवी की केमिस्ट्री काफी अच्छी रही है। बेटी को ढूंढने के संघर्ष को उन्होंने बखूबी निभाया है। जो कि आपको लगातार बांधे रखता है। मिली के बॉयफ्रेंड के किरदार में सनी कौशल ने भी अच्छा काम किया है। इसके अलावा संजय सूरी, राजेश जैस, विक्रम कोचर भी अपने किरदारों के साथ न्याय करते नजर आये हैं। हांलाकि जैकी श्राफ का केमियो ज्यादा प्रभावशाली नजर नहीं आता।
क्यों देखें
‘मिली’ को आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म शुरु से लेकर आखिर तक आपको बांधे रखती है। जान्हवी कपूर और मनोज पाहवा के बीच की प्यारी सी केमिस्ट्री देखने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, साथ ही जान्हवी कपूर के अभिनय को चांस देना तो बनता ही है।