क्या पूरा होगा किंग ख़ान का ‘पठान’ का सीक्वल बनाने का सपना, फैंस से फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म ‘पठान’ की रिलीज को लेकर फैंस ही नहीं बल्कि खुद शाहरुख़ भी काफी उत्साहित हैं, हाल ही 2 नवंबर को शाहरुख़ ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फिल्म ‘पठान’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ किया गया ।

बता दें कि इस टीज़र को फैंस का काफी प्यार भा मिला, और अब इन सभी के बीच ‘पठान’ के दूसरे पार्ट की चर्चा भी शुरू हो गई है। जी हाँ शाहरुख खान का बयान सामने आ गया है। दरअसल शाहरुख खान ने मुंबई में एक फैन मीट इवेंट में हिस्सा लिया, जिसका नाम ‘द एसआरके डे’ था। इसी इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने पठान के सीक्ववल को लेकर बड़ा बयान दिया। शाहरुख खान ने अपने फैंस से फिल्म की कामयाबी की दुआ करने की बात कही है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि “आप लोग दुआ करो कि पठान का सीक्वल बन जाए। मुझे उम्मीद है कि ये सभी को पसंद आएगी। हम सभी ने फिल्म पर काफी मेहनत की है। और दीपिका, जॉन, सिद्धार्थ और आदि (आदित्य चोपड़ा) के लिए, मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग दुआ करेंगे कि फिल्म बेहद शानदार हो और इसका सेकंड पार्ट भी बने। ऐसा हुआ तो हम दूसरे पार्ट पर काम करना शुरू कर देंगें।इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म को यशराज बैनर के तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। अब देखना ये होगा कि शाहरुख खान का फिल्म सीक्वल का सपना पूरा होता है यै नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।