आखिर बिग बी ने क्यों कहा, जवानी में सब कुछ खाने का मन करता है

koun-banega-crorpati-show
koun-banega-crorpati-show
amitabh bachan News

बॉलीवुड़ अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में फैंस के साथ कई बार मस्ती करते नजर आते हैं । साथ वो कई दिलचस्प खुलासे भी करते रहते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने उन सारे फूड आइटम्स के नाम गिनवाए जो अमिताभ बच्चन ने खाने छोड़ दिए हैं। जी हां अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी विद्या उदय रेडकर से बातचीत के दैरान बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन को मछली बहुत पसंद है मगर वह अब मांस, मछली खाना छोड़ चुके हैं।

koun-banega-crorpati-show

दरअसल कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने विद्या से उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह नॉन-वेजिटेरियन हैं और उन्हें मछली खाना बहुत पसंद है। विद्या ने अमिताभ बच्चन से पूछा, जयाजी को भी फिश पसंद है ना सर, इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, हां पसंद है। विद्या ने अमिताभ से पूछा, क्या उन्हें भी मछली पसंद है? इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, हमने छोड़ दिया है। बहुत सी चीजें छोड़ दी हैं। जवानी में सब कुछ खाने का मन करता है, तो अभी मांस खाना छोड़ दिया है, पान छोड़ दिया है, हाल ही में मीठा छोड़ दिया है, चावल छोड़ दिया है ओहो आगे नहीं बोलेंगे।

वही प्रतियोगी विद्या ने अमिताभ बच्चन को बताया, लोग तो यहां पैसे कमाने आते हैं, मैं आपसे मिलने आई हूं। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि वे कहीं और भी मिल सकते थे। उन्होंने कहा- मेरी 22 साल की तपस्या आज रंग लाई है। विद्या इंश्योरेंस एजेंट हैं तथा पार्टटाइम अकाउंटेंट की नौकरी करती हैं। वह 1,60,000 तक पहुंच गई थीं। जिसके बाद वो एक सवाल पर अटक गईं। इसके बाद 80,000 रुपये लेकर घर गईं। अमिताभ बच्चन के फैंस को इस शो के दौरान उनकी निजी के बारे में जानने का मौका मिलता है। और फैंस इनके इस शो को काफी पसंद भी करते हैं।