इस तरह करें असली मक्खन की पहचान, नहीं तो हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

भारतीय खाने में मक्खन का इस्तेमाल, ना हो भला ये कैसे हो सकता है। मक्खन को ब्रेड से लेकर नान तक हर जगह इस्तेमाल किया जाता है  जैसा कि हम सभी जानते हैं, मक्खन की क्वालिटी पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स और विशेषज्ञों की मानें मक्खन का जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

पाम ऑयल का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है
दरअसल आज के समय में बाजारों में मिलावटी और नकली प्रोडक्ट बिकने लगे हैं। आप सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि बाजार में मक्‍खन के नाम पर मार्जरीन धड़ल्‍ले से बिक रहा हैं। मार्जरीन मक्‍खन की ही तरह दिखने वाला एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो पशुओं के दूध से बनाने की जगह जटिल प्रक्रियाओं, के माध्‍यम से बनाया जाता है। इसके सेवन से आप कैंसर-डायब‍टीज जैसी खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। मार्जरीन बनाने में पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ये ऑयल दुनिया के सबसे हानिकारक ऑयल में से एक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाम ऑयल का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

इस तरह करें असली मक्खन की पहचान
मक्खन की क्वालिटी जांचने के लिए दो कटोरियों में पानी भरें। उसके बाद दोनों में आधा चम्मच मक्खन डालें। अब इसके बाद आयोडीन की दो से तीन बूंदें कटोरे में डालें। ऐसा करने से असली मक्खन का रंग नहीं बदलेगा, लेकिन मार्जरीन के पानी का रंग नीला हो जाएगा। तो आप भी घर पर ही असली और नकली मक्खन की पहचान कर सकते हैं, और अपने परिवार को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।