रैपर किंग और आलिया भट्ट जल्द कर सकते हैं साथ में शूटिंग

आलिया भट्ट ने हाल ही में, हिप-हॉप आइकन के लैटेस्ट चार्ट-टॉपर को सुनने के बारे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।  “मान मेरी जान”, जो इंडिया के Spotify चार्ट में सबसे टॉप पर है और Spotify ग्लोबल चार्ट पर तीसरे नंबर पर बने हुए है। उन्होंने गाने को अपना “मूड” फॉर द डे कहा है। 50 मिलियन से अधिक बार देखा गया यह गाना डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर रिकॉर्ड तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 

जानी -मानी हस्तियां म्यूजिक की दीवानी
यह पहली बार नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने आज इंडियन युथ सेंसेशन किंग के प्रति अपनी प्रशंसा भी जाहिर कर दी है। बादशाह, डीजे चेतस, अर्जुन कानूनगो, माधुरी दीक्षित और अब आलिया सहित हर कोई उनके म्यूजिक का दीवाना हो गया है। 

अब  मैं रुकने वाला नहीं हूं
इस भारी रिस्पांस को देखते हुए किंग ने इस बारें में बोला है कि, “अपने गानों को इतनी जबरदस्त हिट हुए देखना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं आलिया के काम का आदर करता हूं और यह मेरे लिए बहुत खुशी का पल है कि वह मेरा गाना सुन रही हैं। बता दें कि इस तरह की प्रेरणा की मुझे हर दिन जरुरत होती है और अब  मैं रुकने वाला नहीं हूं।