
शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज की वजह से अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं। इन दिनों शहनाज अपने शो ‘देसी वाइब्स’ को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं। शहनाज के इस शो के एक्टर विक्की कौशल गेस्ट बनकर आए। इसका एक वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शहनाज और विक्की एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग को दर्शक बेहद पसंद भी करते नजर आ रहे हैं।
चैट शो के चलते शहनाज ने विक्की कौशल के साथ एक गेम खेला। इसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकाएगा वह आउट माना जाएगा। दोनों ने इस गेम के दो राउंड खेले। फर्स्ट राउंड में विक्की कौशल पलक झपका कर हार गए, तो वहीं दूसरे राउंड में शहनाज की पलक पहले झपकी तथा वह हार हो गईं।
वहीं शहनाज ने मस्ती भरे अंदाज में कैमरामैन को कहा कि जब हम एक-दूसरे की आंख में देखें तो ‘क्लोज-अप’ ले लेना। विक्की कौशल भी शहनाज के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए। इस के चलते दोनों ने साथ में शूट भी किया। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन लिखा है। ‘इतना हैंडसम मुंडा हो सामने, तो कोई भी खो जाए…गेम तो बस बहाना था!’ फिर क्या था शहनाज की इस पोस्ट के बाद यूजर्स अपने अपने तरीके से शहनाज की पोस्ट में कॉमेंट की बारिश करत् नजर आये।