सर्दियों में सोंठ दूध पीने से सेहत को मिलेंगे ये कई फायदे

आप हल्दी दूध पीने के फायदों के बारे में जानते ही होंगे, आज हम आपको सोंठ वाला दूध पीने के फायजों के बारे में बताने जा रहे हैं। सोंठ वाला दूध बेहद गुणकारी माना जाता है। जी हाँ सोंठ दूध पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सर्दियों इस दूध के सेवन से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। ठंड के दिनों में अदरक के सेवन से सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की समस्याएं कम होती हैं। अदरक में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाया जाता है जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो अब जान लेते हैं सर्दियों में सोंठ वाले दूध के फायदे।

इम्यूनिटी करे स्ट्रांग : सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसी के साथ सर्दियों में इसको पीने से मौसमी रोग दूर होती हैं। इसको पीने से शरीर गर्म रहता है, जिससे रोगों से बचाव होता है।
गले की खराश में फायदेमंद : अक्सर देखा जाता है कि ठंडे मौसम में गले में खराश होना आम बात है। ऐसे में रात को सोंठ वाला दूध पीने से आपको इस परेशानी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। सौंठ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले के बैक्टीरिया को दूर करके खराश की परेशानी को आसानी से ठीक करते हैं।

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त : सोंठ वाला दूध पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है, बता दें कि अदरक खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसी के साथ सोंठ वाला दूध नियमित पीने से कब्ज, अपच और पेट दर्द आदि से छुटकारा मिलता है। लेकिन अगर आपको कोई बिमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।