एक बार फिर से जुड़ा इस हसीना के साथ कार्तिक आर्यन का नाम, इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की कार्तिक ने फोटो

actor-Kartik-Aaryan
actor-Kartik-Aaryan

कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया कि वो अभी दो-तीन साल शादी के बारे में नहीं सोचेंगे। वहीं इस बीच कार्तिक आर्यन का नाम ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान के साथ भी जोड़ा गया, हालांकि उनका का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था। कुछ वक़्त बाद दोनों ने आपसी समझौते से अलग होने का मन बना लिया था।

कहीं कार्तिक और पश्मीना इस साल सगाई तो नहीं करने वाले
वहीं अब पश्मीना रोशन के साथ कार्तिक आर्यन की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें छायी हुई हैं, आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक फोटो शेयर की इस फोटो में कार्तिक आर्यन बाहर की तरफ देखते हुए दिखाई दे रहे है। खबरों का कहना है कि कुछ दिनों पहले पश्मीना रोशन की भी फ्रांस से एक फोटोज सामने आई थी। उस तस्वीर में पश्मीना रोशन अपने कजिन ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर छाये कार्तिन आर्यन
इन दोनों की एक ही जगह पर फोटो सामने आने के बाद फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं, कि कहीं कार्तिक और पश्मीना इस साल सगाई तो नहीं करने वाले। इसको लेकर फैंस कार्तिक की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें इन दोनों अभी तक अफेयर के बारें में बात की जाए तो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।