
टेरेंस लुईस अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं, बतौर कोरियोग्राफर टेरेंस को खास पहचान मिली है। बता दें कि टेरेंस लुईस आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टेरेंस डांसर होने के साथ-साथ स्टंट मास्टर भी हैं, टेरेंस को फियर फैक्टर के इंडियन वर्शन में भी कई बार स्टंट्स करते देखा गया है।
गिनीज़ रिकॉर्ड में भी अपना नाम शामिल करा चुके हैं नाम
आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक टेरेंस गिनीज़ रिकॉर्ड में भी अपना नाम शामिल करा चुके हैं। टेरेंस के नाम करीब 1336 लोगों को एक ही गाने पर कोरियोग्राफ करने का रिकॉर्ड है।
एक इंटरन्यू के दौरान ने टेरेंस ने बताया कि उन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक था रॉकस्टार बनना चाहता था,फिर छुप-छुप के कथक सीखने लगा, घर वाले इसके खिलाफ थे क्योंकि आर्थिक रूप से हमारी स्थिति उतनी मजबूत नहीं थी।टेरेंस को देश में ही नहीं विदेश में भी पहचान मिली है। और सफलता ने उनका हाथ थामा है।