
गर्मियों के मौसम में ठंडी जगहों पर घूमना हर किसी को पसंद होता है, आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिये जानते हैं इस ख़ास हिल स्टेशन के बारे में। केरल मुन्नार एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, गर्मियों के मौसम में यहां का नजारा देखते ही बनता है। मुन्नार में घूमने के लिए हर साल देश-विदेश से बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं, प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ मुन्नार में खिलने वाला एक खास फूल भी काफी चर्चा में रहता है।
12 साल में एक बार नीलकुरिंजी के फूल खिलते हैं
जी हां आपको बता दें कि मुन्नार में 12 साल में एक बार नीलकुरिंजी के फूल खिलते हैं, पूरी वादियां नीली नजर आने लगती हैं। दूर से देखने में ऐसा लगता हैं जैसे किसी ने नीली चादर बिछा दी हो। इन फूलों की खास बात यह है कि यह सिर्फ 12 साल में एक बार ही खिलते हैं। भारत में नीलकुरिंजी की 46 प्रजातियां पाई जाती हैं जो सबसे ज्यादा मुन्नार में ही आपको देखने को मिलती हैं।
जुलाई की शुरुआत में खिलते हैं फूल
नीलकुरिंजी के फूल खिलने के बाद सूख कर वहीं गिर जाते हैं और इन्हें फिर से फूल बनने में 12 साल लग जाते हैं। यह फूल जुलाई की शुरुआत में खिलते हैं और अगले 3 महीने तक नजरा देखते ही बनता है। तो अगर आप भी नीलकुरिंजी के फूलों की नीली चादर देखना चाहते हैं तो इस खूबसूरत हिल स्टेशन का रुख जरुर करें।