भारती सिंह ने घटाया अपना 15 किलो वजन, फॉलो की ये डाइट

कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह अपनी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस भी भारती की ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं। इस सबके बीच भारती ने अपनी टाइट का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने खास डाइट को फॉलो करके अपना 15 किलो वजन घटाया था। साथ ही भारती का कहना था कि वेट लॉस जर्नी के चलते उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइटिंग को फॉलों नहीं किया था।  बस खाने की आदतों में थोड़ा बदलाव किया था।

हाल ही में भारती ने अपनी फिटनेस को लेकर एक वीडियो बनाया, जिसमें वो बताती नजर आ रही हैं, कि जब पैदा हुईं तब वो 4।75 किलो की थीं। 

इतना ही नहीं भारती ने बताया कि उन्हें खाना इतना पसंद है कि वह पति से तो दूर रह सकती हैं मगर खाने से नहीं। इसलिए उन्होंने डाइटिंग करते वक़्त खाना नहीं छोड़ा, बल्कि हेल्दी डाइट ली। भारती ने बताया कि वह घर का खाना खाती हैं। राजमा-चावल, पराठे और  घी उनके फेवरेट फूड में शामिल है। आपको बता दें कि भारती सिंह पंजाब से देसी घी मंगावाती हैं। और सब्जी भी वो ऑर्गेनिक मंगवाती हैं। भारती सिंह नाश्ता सुबह 10 बजे तक कर लेती हैं। जिसमें वो पराठा-बटर या अंडे के साथ ब्लैक टी लेती हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग का लिया सहारा
आजकल हर कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करता नजर आ रहा है, और ऐसा ही कुछ भारती ने किया, बता दें कि भारती ने भी अपना वजन इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से ही कम किया।  जिसमें वह शाम को 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाती थीं। अगली मील वह दूसरे दिन दोपहर में 12 बजे के बाद ही लेती थीं। वीडियो में भारती ने बताया कि उन्होंने जिम नहीं बल्कि पैदल वॉक करके अपना वजन घटाया था।