कपिल शर्मा के शो पर Salman Khan ने की जमकर मस्ती, फैंस को है फिल्म का इंतजार

salman-khan-Birthday

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान ख़ान अपनी पूरी कास्ट के साथ ‘दा कपिल शर्मा शो’ में भी पहुंचे।  जहां सभी ने जमकर मस्ती की। सोनी टीवी पर शो से जुड़े 2 प्रोमो शेयर किए गए हैं जिसमें कपिल सलमान से उनकी जिंदगी में आने वाली लड़कियों को लेकर सवाल पूछ लेते हैं। फिर क्या एक्टर सलमान भी अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं कि लड़कियां आती हैं और फिर जब वो फंस जाते हैं तो निकल जाती हैं। 

The Kapil Sharma Show

प्रोमो की शुरुआत में कपिल शर्मा सलमान खान से पूछते हैं, ‘आपको भाई तो हर कोई बोलता है, जान बोलने का हक किसको दे रखा है आजकल’ इसका जवाब देते हुए सलमान खान कहते हैं, ‘किसी को हक नहीं देना जान बोलने का…जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले लेते हैं….मैं तुम्हारे साथ रहकर बहुत खुश हूं, मैं इतनी खुशनसीब हूं, थोड़ा सा वक्त निकल जाता है, उसके बाद आई लव यू आता है, जैसे आई लव यू आया, जैसे पता चला कि ये फंसा उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद. जान एक बड़ा ही इनकंप्लीट वर्ड है. मुझे लगता है पूरा सेंटेंस ये होगा…जान ले लूंगी तेरी उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी और उसकी भी जान लूंगी।

आपको बता दें सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही ईद पर रिलीज होने जा रही है। सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज़ गिल और राघव जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।