
सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग गुड खाना पसंद करते हैं, लेकिन गर्मीयों में गुड खाना चाहिए या नहीं आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देना वाले हैं। तो चलिये जानते हैं कि गर्मी के मौसम में गुड खाने से सेहत को लाभ मिलता या नुकसान होता है। आयुर्वेदिक के गुड़ और चना खाने से कई सारे सेहत को लाभ मिलते हैं।
कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मैजिकल कॉम्बिनेशन
गुड़ और चना कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मैजिकल कॉम्बिनेशन है। इसे एक साथ खाने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। शरीर में दर्द, खून की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी हो तो गुड़ और चना का सेवन करना चाहिए।
वजन कम करने में मदद करता है
साथ ही गुड़-चने के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। जो कि वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो यो आपके शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
प्रोटीन की मात्रा भरपूर पायी जाती है :
आयुर्वेद के मुताबिक गुड़ सिर्फ सर्दियों में ही नहीं खाया जाता है। बल्कि आप कम मात्रा में गर्मीयों में भी गुड का सेवन कर सकते हैं, जहां गुड़ में आयरन और पोटेशियम बहुत होता है, वहीं चने में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भरपूर पायी जाती है।
गर्मियों में ज्यादा मात्रा में गुड का सेवन करने से बचें:
ऐसा कहा जाता है कि भुने चने सांस से जुड़ी बीमारियों में लाभ पहुचाते हैं, इसके लिए आपको सोने से पहले गर्म दूध के साथ भुने चने खाने चाहिए,गुड़ चना प्रदूषण के साइड इफेक्ट को कम करता है। जो कि आपके फेफड़ो के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए गर्मी के दिनों में भी आप गुड का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि गर्मियों में ज्यादा मात्रा में गुड का सेवन करें, ताकि नकसीर फूटने का खतरे से आप बचे रहें