Femina Miss India 2023 Winner: नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का खिताब किया अपने नाम

nandini-gupta-miss-india
nandini-gupta-miss-india
Femina Miss India 2023 Winner
Femina Miss India 2023 Winner

Femina Miss India 2023 Winner Nandini Gupta:  राजस्थान की रहने वाली खूबसूरत नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) को मिस इंडिया 2023 को ताज पहनाया गया। वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप बनीं है।
ब्लैक गाउन ने लगाए रैंप वॉक में चार चांद:
 नंदिनी के ब्लैक गाउन ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया ,बता दें कि नंदिनी को पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने के बाद वो मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
फेमिना मिस इंडिया 2023’ की विनर नंदिनी गुप्ता से जुड़ी कुछ बातें:  
नंदिनी गुप्ता की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से की है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, बचपन से ही वह ‘फेमिना मिस इंडिया’ की विनर बनने का सपना देख रही थीं और आखिरकार उनका ये सपना पूरा हो गया है। आपको बता दें कि  इससे पहले नंदिनी  ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की भी विनर रह चुकी हैं।
फेमिना मिस इंडिया’ इवेंट में नजर आये कई सितारे:
इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में हुआ था, जहां कई बॉलीवुड सितारे नजर आये। अनन्या पांडे (Ananya Panday), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) जैसे कई सितारे इस इवेंट का हिस्सा बने ।

.