
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान के बाद अब उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। जी हां बता दें कि शाहरुख़ ख़ान जल्द ही कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
प्रोजेक्ट के बारे में शाहरुख ख़ान ने कुछ भी साफ नहीं किया
मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक शाहरुख ख़ान कियारा अडवानी के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। खबरों की मानें तो शाहरुख-कियारा, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 2025 में रिलीज होगी। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में शाहरुख ख़ान ने कुछ भी साफ नहीं किया है।
सत्यप्रेम की कथा, 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
वहीं कियारा की बात जाये तो फिल्म गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल के साथ नजर आयी थीं, कियारा आडवाणी के प्रोजेक्ट्स की करें कियारा सत्यप्रेम की कथा और एसवीसी 50 में दिखाई देने वाली हैं। सत्यप्रेम की कथा, 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।