फिर बंद होने वाला है ‘द कपिल शर्मा शो’! सामने आयी ये वजह

The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को फैंस का खूब प्यार मिलता है, एक तरफ जहां शो में खूब कॉमेडी होती है तो दूसरी तरफ स्टार्स भी शो पर उनकी फिल्म- वेब सीरीज को प्रमोट करने आते रहते हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक द कपिल शर्मा शो जल्दी ही एक बार फिर से बंद हो सकता है।
अंतिम एपिसोड जून में टेलीकास्ट होगा
दरअसल इन ब्रेक्स के चलते एक तरफ जहां स्टार्स को अपनी निजी जिंदगी के लिए टाइम मिल जाता है तो दूसरी तरफ निर्माताओं को भी शो में कुछ चेंज आदि करने का मौका मिलता है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो का अंतिम एपिसोड जून में टेलीकास्ट होगा।
सीजनल ब्रेक्स से निर्माताओं को समय मिल जाता है 
सीजनल ब्रेक्स से निर्माताओं को समय मिल जाता है ताकि वो  कंटेंट और कास्ट को और बेहतर करने के बारे में सोच सकें। हर कोई रिफ्रेश होकर जब वापस आता है तो कॉमेडी के साथ ही भूमिकाओं पर भी काम होता है।