
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण को लेकर कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए । क्योंकि सूर्य ग्र्र्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है जो कि अशुभ माना गया है। बता दें कि इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि आमतौर पर सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरु होगा जो कि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है।
सूर्य ग्रहण का समय:
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, बृहस्पतिवार को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर ख़त्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।
जानें क्यों ख़ास है सूर्य ग्रहण :
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होगा, यह सूर्य ग्रहण आंशिक, कुंडलाकार और पूर्ण होगा। इसी के वजह से इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। आंशिक सूर्य ग्रहण वह होता है जब चंद्रमा सूर्य के छोटे हिस्से को प्रभावित करता है। इसके साथ ही कुंडलाकार तब होता है जब सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के बीचो-बीच आ जाता है मतलब सूर्य एक चमकदार रिंग की तरह दिखाई देता है।
किन-किन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण:
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन,समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर आदि जगहों पर नजर आएगा।