अधिक मास की ‘अमावस्या’ पर करें ये दान, जीवन में आएगी खुशहाली

Sawan-amavsya
Sawan-amavsya

इस साल अधिक मास अमावस्या 16 अगस्त दिन बुधवार को पड़ने वाली है।  अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 15 अगस्त को दोपहर 12:42 बजे से प्रारंभ होकर जाएगी 16 अगस्त को दोपहर 03:07 बजे तक रहने वाली है।  अमावस्या के दिन स्नान–दान, पूजा–पाठ और पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण या पिंडदान करना बहुत शुभ माना जाता है।

अधिक मास का पांचवा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा
साथ ही पितरों का आर्शीवाद मिलता है। हालांकि, उदया तिथि मान्य होने की वजह से अधिक मास की अमावस्या 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके अलावा इस दिन अधिक मास का पांचवा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा।

अमावस्या तिथि पर करें ये काम
अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में गोचर करते हैं जिसके कारण चंद्रमा कमजोर हो जाता है। अमावस्या को रिक्ता तिथि कहे जाने की वजह से इस दिन कोई शुभ कार्य शुरू नहीं होता। अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद व्यक्तियों को दवा, वस्त्र और भोजन दान किया जाता है। इससे अपने पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है।