इस हर्बल टी से कम करें अपना वजन, जानें बनाने का तरीका

adrak-tea-for-weight-loss
adrak-tea-for-weight-loss

आजकल के समय में वजन का बढ़ना एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है। ऐसें में उनके पास हेल्दी डाइट का ही ऑप्शन बचता है जिसे अपनाकर बढते वजन से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी चाय जिसे डेली रुटीन में अपनाकर आप कई हद तक अपने वजन के कम कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि इस चाय के क्या- क्या फायदे हैं और इसे किस तरह से बनाया जा सकता है।

अदरक की चाय पीने के फायदे-
जो लोग रोजाना एक कप अरदक की चाय पीते हैं उनका डाइजेशन दुरुस्त रहता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाता है, ये दोनों चीजें वजन कम करने के लिए जरूरी हैं। बता दें कि अदरक में  आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड, फाइबर और सोडियम पाया जाता है जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, चाय बनाते समय इस बात का ख्याल रहे कि चाय में चीनी न मिलाएं।

सामग्री
पानी – आधा कप
दूध-  आधा कप
चाय पत्ती – एक चम्मच
अरदक या अदरक का पाउडर – एक चम्मच
छोटी इलायची – आधा चम्मच
लौंग या लौंग का पाउडर – आधा चम्मच

इस तरह तैयार करे ये हर्बल चाय-
सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी उबालें और इसमें दूध, चायपत्ती, छोटी इलायची मिक्स करें. थोड़ी देर बार इसमें अरदक या अदरक का पाउडर मिलाएं. अगर इसे हल्की आंच पर तकरीबन 15 मिनट तक पकाएं। अब गैस का फ्लेम बंद कर दें और छन्नी की मदद से चाय छान लें और कप में सर्व करें।