फिनाले से पहले मनीषा रानी को मिली ये खुशख़बरी, विनर की लिस्ट में शामिल हैं ये दो नाम

Bigg-Boss OTT2
Bigg-Boss OTT2
Big Boss 15 New Promo

रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 ( Big Boss 15 OTT-2 ) फैंस का जमकर मनोरंजन करता नजर आ रहा है। हाल ही में टोनी कक्कड़ और असीस कौर को लाइव कॉन्सर्ट के लिए बिग बॉस OTT 2 में देखा गया। दोनों ने टॉप 5 फिनालिस्ट के साथ जमकर मस्ती की। वहीं शो का फिनाले सोमवार को होने वाला है। अब देखना ये होगा कि आखिर किस के हाथ लगेगी बिग बॉस OTT 2 की ट्रॉफी।

इसके अलावा लाइव कॉन्सर्ट टास्क के प्रोमो में   मनीषा को बड़ा ऑफर मिलता दिखाई दे रहा है। दरअसल, बिग बॉस के घर में आए टोनी कक्कड़ पहले मनीषा रानी के साथ परफॉर्म करते हैं। फिर वह बीच में बोलते हैं कि आपका पहला सिंगल आएगा टोनी कक्कड़ के साथ।

इस बात को सुनकर मनीषा खुशी से झूम उठती हैं। वहीं बाकी सब भी मनीषा के लिए तालियां बजाते हैं। मनीषा के दोस्त फुकरा एवं एल्विश भी उनके लिए खुश होते हैं। शो में मनीषा की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि एल्विश के अलावा  मनीषा रानी के सर भी जीत का ताज सज सकता है। यानि अब देखना ये होगा कि आखिर किसके हाथ लगती है बिग बॉस OTT 2 की ट्राफी।